Ind vs NZ 2nd Test, Day 3 Live Score: दूसरे सेशन का खेल खत्म, जसप्रीत बुमराह को मिला पहला विकेट; न्यूजीलैंड ने बनाई 146 रनों की बढ़त
India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live Updates: भारतीय टीम की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड के पास अभी भी 110 रनों की बढ़त है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live Updates: भारतीय टीम की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई है। भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने 14 चौकों की मदद से 88 रन बनाए। भारत ने एक वक्त पर 117 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जुरेल ने आकाशदीप (29) के साथ 46, गुरनूर बराड़ (10) के साथ 64 रन जोड़े, जिसकी वजह से भारत 250 के करीब पहुंच पाया। न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमिसन ने चार विकेट चटकाए। वहीं नाथन स्मिथ, जैकब डफी और मैट हेनरी को दो-दो सफलता मिली। न्यूजीलैंड के पास अभी भी 110 रनों की बढ़त है।
IND vs NZ Day 3 LIVE: दूसरा सेशन खत्म
दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं और भारत पर 146 रनों की बढ़त ले ली है।
India vs New Zealand 2nd Test Live Scorecard: बुमराह को मिली सफलता
जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में पहला झटका दे दिया है। उन्होंने कीवी कप्तान टॉम लैथम को बोल्ड किया। इसी के साथ बुमराह ने भी इस मैच में अपना खाता खोला। उन्हें पहली पारी में विकेट नहीं मिला था। बुमराह को इस मैच में 48.5 ओवरों के बाद विकेट मिला है। लैथम 15 गेंदों पर आठ रन बना पाए।
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा
आकाशदीप दूसरी पारी में भारत के लिए नहीं खेल रहे हैं। उनको बल्लेबाजी के दौरान सिर में गेंद लगी थी जिसके चलते उन्हें बाहर किया गया है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में आए हैं।
IND vs NZ Day 3 LIVE: न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। टॉम लैथम और डेवन कॉन्वे पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। कीवी टीम 110 रनों की बढ़त के साथ उतरी है।
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: भारत 246 रन पर सिमटा
भारतीय टीम की पारी 246 रन पर सिमट गई है। ध्रुव जुरेल के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा है। जुरेल 14 चौकों की मदद से 88 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। काइल जेमिसन ने उनका विकेट चटकाया है। भारतीय टीम अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 110 रन पीछे है।
IND vs NZ Day 3 LIVE: भारत का 9वां विकेट गिरा
भारत का 9वां विकेट गिर गया है। गुरनूर बराड़ को काइल जेमिसन को क्लीन बोल्ड कर दिया है। ध्रुव जुरेल 73 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत का स्कोर 227/9।
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू
तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। जुरेल और बराड़ क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत का स्कोर 207/8। टीम इंडिया अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 149 रन पीछे है।
IND vs NZ Day 3 LIVE: तीसरे दिन हुआ लंच
तीसरे दिन लंच हो गया है। ध्रुव जुरेल और गुरनूर बराड़ ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों ने अब तक 9वें विकेट के लिए 43 रन जोड़ लिए हैं।
जुरेल 55 और बराड़ सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 206/8। अभी भी टीम इंडिया न्यूजीलैंड के स्कोर से 150 रन पीछे है।
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: जुरेल का अर्धशतक
ध्रुव जुरेल भारतीय टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरे हैं। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा है। वो आठ चौकों की मदद से 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुरनूर बराड़ सात रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारत का स्कोर 67.2 ओवर के बाद 201/8।
IND vs NZ Day 3 LIVE: भारत को लगा 8वां झटका
भारत को 8वां झटका लग गया है। आकाशदीप सिंह 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नाथन स्मिथ ने उनका विकेट चटकाया है।
भारत का स्कोर 61 ओवर के बाद 168/8। ध्रुव जुरेल 29 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: भारत ने फॉलोऑन बचाया
आकाशदीप सिंह और ध्रुव जुरेल की शानदार साझेदारी की वजह से भारत ने फॉलोऑन बचा लिया है। भारतयी टीम का स्कोर 59 ओवर के बाद 160/7।
हालांकि, भारत अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 196 रन पीछे है।
IND vs NZ Day 3 LIVE: आकाशदीप-जुरेल ने भारतीय पारी को संभाला
आकाशदीप सिंह और ध्रुव जुरेल ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों अब तक आठवें विकेट के लिए 36 रनों कीसाझेदारी हो चुकी है। आकाशदीप 25 और जुरेल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
टीम इंडिया का स्कोर 153/7। भारत अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 203 रन पीछे है।
IND vs NZ Day 3 LIVE: कंबोज आउट
भारतीय टीम के दिन की शुरूआत बेहद खराब रही। अंशुल कंबोज बिना खाता खोले आउट हो गए। मैट हेनरी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है। कंबोज के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल का साथ देने आकाशदीप आए हैं।
भारत का स्कोर 117/7।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट लाइव स्कोर: तीसरे दिन का खेल शुरू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। ध्रुव जुरेल और अंशुल कंबोज इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। वो अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 240 रन पीछे है।
IND vs NZ Day 3 LIVE: कीवी गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। चारों ही तेज गेंदबाजों को विकेट मिली है। काइल जेमिसन और जैकब डफी ने दो-दो विकेट चटकाए हैं। वहीं मैट हेनरी और नाथन स्मिथ को एक-एक सफलता मिली है।
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: 240 रन पीछे भारत
भारत अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 240 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में टॉम ब्लंडल और कप्तान टॉम लैथम की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 356 रन बनाए थे।
Ind vs NZ Day 3 Live Updates: भारत का स्कोर 116/6
भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 116 रन पर ही छह विकेट गंवा दिए थे। ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 41 रन बनाने की जरूरत है।
