विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs ZIM W: 'मंधाना युग' की विजयी शुरुआत, दीप्‍ति और डेब्‍यूटेंट निक्‍की की रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीती टीम इंडिया

By Deepak ShuklaEdited By: Abhishek Nigam
Published: Fri, 16 Oct 2026 10:24 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Oct 2026 10:32 PM (GMT+05:30)

भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को जिम्‍बाब्‍वे को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 26 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से ...और पढ़ें

भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

HighLights

  1. रायपुर में जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराया

  2. 26 गेंद शेष रहते हासिल किया 115 रन का लक्ष्य

  3. तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे

दीपक शुक्ला, नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ टी-20 सीरीज का आगाज किया। स्मृति मंधाना ने कप्तानी की शुरुआत जीत के साथ की।

शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में छह विकेट पर 116 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शुरुआती झटकों से बढ़ा रोमांच...

115 रन के आसान दिख रहे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर भारत को दबाव में ला दिया। सातवें ओवर तक भारतीय टीम ने 47 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इस स्थिति ने मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया और जिम्बाब्वे की टीम को वापसी की उम्मीद दिखाई देने लगी।

दीप्ति और निकी ने पलटा मैच....

मुश्किल समय में दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 35 गेंदों में 49 रन की अहम पारी खेलकर भारतीय पारी को सहारा दिया। दीप्ति अर्धशतक से केवल एक रन दूर रह गईं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने जीत की राह आसान की।

दूसरे छोर पर निकी प्रसाद ने भी शानदार संयम दिखाया। उन्होंने 32 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाकर ही दम लिया।

दस ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट पर 74 रन था। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने रनगति बढ़ाई। हालांकि, अंतिम ओवरों में विकेट गिरने से मुकाबले में फिर रोमांच पैदा हुआ, लेकिन निकी ने जिम्मेदारी संभालते हुए 15.4 ओवर में भारत को जीत दिला दी।

मायर्स की पारी नहीं दिला सकी जिम्बाब्वे को जीत..

इससे पहले जिम्बाब्वे की ओर से मायर्स ने 43 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 114 रन पर रोक दिया। छोटे लक्ष्य के बावजूद शुरुआती विकेट गंवाने से भारत को संघर्ष करना पड़ा, लेकिन दीप्ति और निकी की पारियों ने अंतर पैदा कर दिया।

कप्तान स्मृति मंधाना के लिए यह जीत खास रही। कप्तानी के शुरुआती मुकाबले में टीम को जीत दिलाकर उन्होंने सीरीज में भारत की स्थिति मजबूत की। अब भारतीय टीम की नजर अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज पर पकड़ मजबूत करने पर होगी।

यह भी पढ़ें- Ind W vs Zim W 1st T20I: 'स्‍मृति मंधाना युग' में भारतीय महिला टीम की विजयी शुरुआत, दीप्ति-निक्की ने सीरीज में दिलाई 1-0 की बढ़त