KKR vs GT Highlights: कोलकाता ने फंसाया गुजरात के प्लेऑफ का पेंच, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने बल्ले से मचाई तबाही
Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। मैच में कोलकाता ने 29 रनों से जीत हासिल की है।

KKR vs GT Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs GT IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। गुजरात ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम 218 रन बना सकी और कोलकाता ने मुकाबले में 29 रनों से जीत हासिल की।
KKR vs GT Live: कोलकाता ने गुजरात को हराया
ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम 4 विकेट गंवाकर 218 रन बना सकी और कोलकाता ने मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम कर लिया।
KKR vs GT Live: शुभमन गिल आउट
गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल 49 गेंदों पर 85 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
KKR vs GT Live: जोस बटलर का अर्धशतक
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाले में जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी की है। बटलर ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। 16 ओवर समाप्त होने तक गुजरात ने एक विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं।
KKR vs GT Live: शुभमन गिल का अर्धशतक
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की है। गिल ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। 11 ओवर समाप्त होने तक गुजरात ने एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं।
KKR vs GT Live: निशांत सिंधु आउट
गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पहला झटका लगा है। सुनील नरेन ने निशांत सिंधु को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
KKR vs GT Live: साई सुदर्शन चोटिल
गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन मुकाबले में चोटिल हो गए हैं। वे 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे थे और इसके बाद वे बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके। इसी के साथ उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया और रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनकी जगह निशांत सिंधु बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
KKR vs GT Live: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बैटिंग के लिए मैदान पर उतर चुके हैं।
KKR vs GT Live: कोलकाता ने बनाए 247 रन
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। गुजरात को जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य मिला है। केकेआर के लिए फिन एलन ने 93, अंगकृष रघुवंशी (82*) और कैमरन ग्रीन (52*) रन बनाए।
KKR vs GT Live: कैमरन ग्रीन का अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुकाबले में 26 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है।
KKR vs GT Live: अंगकृष रघुवंशी का अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंगकृष रघुवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रघुवंशी का इस सीजन ये 5वां अर्धशतक है।
KKR vs GT Live: फिन एलन आउट
साई किशोर ने गुजरात टाइटंस को राहत दिलाई है। उन्होंने फिन एलन को 93 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। एलन ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके 10 छक्के जड़े।
KKR vs GT Live: फिन एलन का अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में फिन एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने एलन का कैच ड्रॉप किया था।
KKR vs GT Live: पहले विकेट की तलाश खत्म
गुजरात टाइटंस की पहले विकेट की तलाश खत्म हो गई है। 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने अजिंक्य रहाणे को बोल्ड किया। यह सिराज का 200वां टी20 विकेट है। रहाणे ने 14 गेंदों पर 14 रन बनाए। 3 नंबर पर अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
KKR vs GT Live: कोलकाता में एलन का तूफान
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को फिन एलन ने तूफानी शुरुआत दी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 39 है। एलन 12 गेंदों पर 29 न बना चुके हैं। रहाणे 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs GT Live Cricket Score: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर उतर चुके हैं।
KKR vs GT Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा।
KKR vs GT Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
KKR vs GT Live Cricket Score: गुजरात ने जीता टॉस
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत लिया है। कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
KKR vs GT Live Cricket Score: हेड टू हेड आंकड़े
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैचों में जीटी ने जीत हासिल की है। कोलकाता को मात्र एक मैच में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
KKR vs GT Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा।
KKR vs GT Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की टीम
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बरार।
KKR vs GT Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी, जबकि टॉस 7 बजे होगा।