GT vs RR Live Score Update: 215 रन चेज करने उतरी गुजरात, शुभमन गिल के साथ उतरे साई सुदर्शन
IPL 2026 Qualifier 2: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हैं। मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Qualifier 2 GT vs RR Live Score: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, जबकि गुजरात को बेंगलुरु के खिलाफ पहले क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, जहां उनका सामना बेंगलुरु से होने वाला है।
गुजरात टाइटंस 215 रन चेज करने उतरी है। गुजरात की ओर से कप्तान शुमभन गिल और साई सुदर्शन मैदान पर आए हैं। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने किया। इस ओवर में 19 रन बने।
GT vs RR Live Score: राजस्थान ने बनाए 214 रन
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं। गुजरात को फाइनल में पहुंचने के लिए 215 रनों की दरकार है। राजस्थान के लिए सूर्यवंशी ने 96 रन बनाए। अंत में डोनावन फरेरा ने 11 गेदों पर नाबाद 38 रनों का पारी खेली।
IPL 2026 Qualifier 2 Live Updates: वैभव सूर्यवंशी आउट
वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे शतक से चूक गए हैं। वे 47 गेंदों पर 96 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कगिसो रबाडा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सूर्यवंशी इससे पहले एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाकर आउट हो गए।
GT vs RR Live Score: वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक
गुजरात के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के द्वारा 31 गेंदों पर लगाया गया ये अर्धशतक उनके आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है। यहां पर उनके आईपीएल करियर के सबसे धीमे अर्धशतक दिए गए हैं-
- 31 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (2026)
- 27 गेंदें बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2025)
- 23 गेंदें बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (2026)
- 17 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (2025)
- 16 गेंदें बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026)
- 15 गेंदें बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026)
- 15 गेंदें बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2026)
- 15 गेंदें बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2026)
GT vs RR Vaibhav Suryavanshi Fifty: वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए संकटमोचक बन गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में अर्धशतक लगाया है। सूर्यवंशी ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है।
IPL 2026 Qualifier 2 Live Updates: जोफ्रा आर्चर आउट
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने जोफ्रा आर्चर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। आर्चर को राजस्थान ने बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजा था लेकिन उनका ये दांव उल्टा पड़ गया है। आर्चर 7 रन बनाकर आउट हो गए।
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live Scorecard: दसुन शनाका आउट
गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स लगातार विकेट गंवा रही है। टीम ने चौथा विकेट गंवा दिया है और दसुन शनाका 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जेसन होल्डर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी 48 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
GT vs RR Live Cricket Score Today: रियान पराग आउट
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के लिए आईपीएल 2026 बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। गुजरात के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में भी पराग बल्ले से फ्लॉप रहे। वे 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जेसन होल्डर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live: रवींद्र जडेजा चोटिल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चोट की वजह से बाहर जाना पड़ा। वे रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए।
GT vs RR Live: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। यह दोनों टीमों के नाम रहा। गुजरात ने जहां 2 विकेट चटकाए तो राजस्थान ने 70 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 31 और रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 60 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IPL 2026 Qualifier 2 Live Updates: ध्रुव जुरेल आउट
गुजरात के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही है। टीम ने दो ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल के बाद ध्रुव जुरेल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया है।
GT vs RR Live Score Update: यशस्वी जायसवाल आउट
राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पहले ही ओवर में झटका लग गया है। मोहम्मद सिराज ने यशस्वी जायसवाल को 1 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
IPL 2026 Qualifier 2 Live Updates: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतर चुके हैं।
GT vs RR, Gujarat Titans Playing 11: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
GT vs RR, Rajasthan Royals Playing 11: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
GT vs RR Toss: राजस्थान ने जीता टॉस
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: आज मिल जाएगी दूसरी फाइनलिस्ट टीम
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के जरिए दूसरी फाइनलिस्ट टीम मिल जाएगी। मुकाबला जीतने वाली टीम आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचेगी, जहां उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
GT vs RR Qualifier 2 Live: वैभव सूर्यवंशी पर नजरें
गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाए थे। उनके नाम पर ऑरेंज कैप है और सीजन में कुल 680 रन बनाए हैं। ऐसे में वे शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को फाइनल में ले जाना चाहेंगे।
GT vs RR Stats: हेड टू हेड आंकड़े
गुजरात और राजस्थान के बीच हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो यहां पर गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात ने 7 मुकाबले खेले गए हैं। तो वहीं राजस्थान ने 3 मैचों में बाजी मारी है।
GT vs RR Live Score: गुजरात टाइटंस की टीम
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अरशद खान, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा।
GT vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, इमानजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर।
GT vs RR Live Score: लाइव ब्लॉग
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले दूसरे क्वालिफायर मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।