KKR vs MI Highlights: कोलकाता ने ईडन गार्डन में मुंबई को रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। मैच में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

KKR vs MI Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs MI IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। मुकाबले में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इस लक्ष्य को कोलकाता ने 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज की।
KKR vs MI Live Cricket Score: कोलकाता ने जीता मुकाबला
मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट से जीत हासिल की है। इसी के साथ कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए थे और केकेआर को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया था। इस स्कोर को कोलकाता ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
KKR vs MI Live Cricket Score: तेजस्वी दहिया आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को छठा झटका लगा है। कॉर्बिन बॉश ने तेजस्वी दहिया को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। दहिया अंगकृष रघुवंशी की जगह कन्कशन सब्सीट्यूट के रूप में बैटिंग करने के लिए आए थे। वे 11 रन बनाकर आउट हुए।
KKR vs MI Live Cricket Score: रोवमैन पॉवेल आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांचवां झटका लगा है। अल्लाह गजनफर ने रोनमैन पॉवेल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पॉवेल 30 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए हैं।
KKR vs MI Live Cricket Score: मनीष पांडे आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीन मैचों बाद सफलता मिली है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे मनीष पांडे को 45 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पांडे अर्धशतक लगाने से चूक गए।
KKR vs MI Live Cricket Score: कैमरन ग्रीन आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरा झटका लगा है। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कॉर्बिन बॉश ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
KKR vs MI Live Cricket Score: अजिंक्य रहाणे आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा झटका लगा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे को कॉर्बिन बॉश ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रहाणे 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
KKR vs MI Live Cricket Score: फिन एलन आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला झटका लगा है। दीपक चाहर ने फिन एलन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एलन 5 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए।
KKR vs MI Live Cricket Score: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं। केकेआर को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य मिला है।
KKR vs MI Live Cricket Score: मुंबई ने बनाए 147 रन
कोलकाता के खिलाफ मुंबई की बल्लेबाजी का फ्लॉप शो देखने को मिला। टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए हैं। एमआई के लिए अंत में कॉर्बिन बॉश ने शानदार पारी खेली और 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। कोलकाता को मुकाबले में जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य मिला है।
KKR vs MI Live Cricket Score: विल जैक्स आउट
कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की हालत खराब हो चुकी है। मुंबई ने 7वां विकेट गंवा दिया है और विल जैक्स रन आउट हो गए हैं। जैक्स 7 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए।
KKR vs MI Live Cricket Score: हार्दिक पांड्या आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा है। सुनील नरेन ने हार्दिक पांड्या को 26 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
KKR vs MI Live Cricket Score: तिलक वर्मा आउट
मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लगा है। कार्तिक त्यागी ने तिलक वर्मा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। तिलक ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की और वे 32 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए।
KKR vs MI Live Cricket Score: बारिश के बाद शुरू हुआ खेल
कोलकाता में बारिश की वजह से मुकाबले में खलल पड़ा था। इसके बाद अब मैच दोबारा शुरू हो गया है। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।
KKR vs MI Live Cricket Score: कब शुरू होगा मुकाबला?
कोलकाता में बारिश रुक चुकी है और मुकाबले की शुरुआत 9:15 पर होगी। ओवर्स में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
KKR vs MI Live Cricket Score: कोलकाता में रुकी बारिश
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा। हालांकि, अब बारिश थम गई है और जल्द ही मुकाबला शुरु होने की संभावना है।
KKR vs MI Live Cricket Score: बारिश ने डाला खलल
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मैच में बारिश ने खलल डाला है। मुकाबला बारिश की वजह से रुक गया है। कोलकाता में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिसकी वजह से मैच में रुकावट आई है।
KKR vs MI Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव आउट
कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। सौरभ दुबे ने सूर्यकुमार यादव को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सूर्या 6 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए हैं।
KKR vs MI Live Cricket Score: रोहित शर्मा आउट
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत रही है। टीम ने 23 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। युवा तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा को 15 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
KKR vs MI Live Cricket Score: नमन धीर आउट
कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा है। कैमरन ग्रीन ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल किए हैं। ग्रीन ने रिकल्टन के बाद नमन धीर को भी मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। धीर अपना खाता भी नहीं खोल सके और 2 गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए।
KKR vs MI Live Cricket Score: रयान रिकल्टन आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। कैमरन ग्रीन ने रयान रिकल्टन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिकल्टन 6 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए रोहित शर्मा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नमन धीर आए हैं।
KKR vs MI Live Cricket Score: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।
KKR vs MI Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी।
KKR vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, एएम गजनफर।
KKR vs MI Live Cricket Score: कोलकाता ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत लिया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
KKR vs MI Live Cricket Score: कोलकाता को हर हाल में चाहिए जीत
कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। अगर वे इस मुकाबले में जीत हासिल करते हैं, तो प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखेंगे। वहीं मुंबई सीजन के अंत में कुछ जीत दर्ज कर अच्छी यादों के साथ समाप्त करना चाहेगी।
KKR vs MI Live Cricket Score: हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की हो सकती है वापसी
कोलकाता के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के लिए हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है। सूर्या पिछला मुकाबला नहीं खेल सके थे और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की थी। ऐसे में कोलकाता के खिलाफ हार्दिक कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
KKR vs MI Live Cricket Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता और मुंबई के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 25 मैच मुंबई ने अपने नाम किए हैं। इसके अलावा कोलकाता ने भी 11 मैचों में जीत हासिल की है।
KKR vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, सूर्यकुमार यादव, एएम गजनफर, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।
KKR vs MI Live Cricket Score: कोकाता नाइट राइडर्स की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, रोवमैन पॉवेल, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
KKR vs MI Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।