LSG vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर ने ठोका IPL करियर का पहला शतक, 6 हार के बाद पंजाब को मिली जीत
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Highlights: प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच चुके आईपीएल 2026 के 68वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर पंजाब किंग्स से हो रही है।
-1779540879414_m.webp)
लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर पंजाब किंग्स से
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। LSG vs PBKS Highlights: प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच चुके आईपीएल 2026 के 68वें मैच में शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडयम में खेला गया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
जोश इंग्लिस की 44 गेंदों पर 72 रन और आयुष बडोनी की 43 रनों की पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। अब्दुल समद 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले।
197 रन के टारगेट को पंजाब ने 18 ओवर में चेज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। पंजाब के अब 15 अंक हो गए हैं। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही उन्होंने आईपीएल करयिर का पहला शतक लगाया। श्रेयस 51 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
LSG vs PBKS LIVE: पंजाब ने जीता मैच
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल करयिर का पहला शतक लगाया। वह 51 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया। 1 महीने और 6 हार के बाद पंजाब को जीत मिली है। अब पंजाब के 15 अंक हो गए हैं। अब पंजाब को दुआ करनी होगी कि रविवार को राजस्थान रॉयल्स अपना मैच हार जाए।
LSG vs PBKS LIVE: अर्जुन तेंदुलकर को मिली पहली सफलता
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को सटीक यॉर्कर पर बोल्ड किया। सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
LSG vs PBKS LIVE: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी
प्रभसिमरन सिंह के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। मौजूदा सीजन में उनकी यह छठी फिफ्टी है। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन है। पंजाब को अगली 42 गेंदों पर 58 रनों की दरकार है।
LSG vs PBKS LIVE: प्रभसिमरन की फिफ्टी
प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन का छठा अर्धशतक लगाया दिया है। उन्होंने 28 गेंदों पर यह फिफ्टी पूरी की। पंजाब किंग्स धीरे-धीरे जीत के करीब बढ़ रही है।
LSG vs PBKS LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। श्रेयस अय्यर 43 और प्रभसिमरन सिंह 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 46 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी हो चुकी है।
LSG vs PBKS LIVE: कूपर कोनोली आउट
पंजाब किंग्स की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत रही है। टीम ने 22 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद शमी ने कूपर कोनोली को 18 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
LSG vs PBKS LIVE: पंजाब को लगा पहला झटका
197 रन चेज करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। पहली गेंद पर ही मोहम्मद शमी ने प्रियांश आर्य को पवेलियन भेजा। अर्जुन तेंदुलकर ने आर्य का कैच लिया। अब प्रभसिमरन सिंह का साथ देने के लिए कूपर कोनोली मैदान पर आए हैं।
LSG vs PBKS LIVE: पंजाब को चाहिए 197 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जांयट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली। वहीं आयुष बडोनी ने 43 रन बनाए। मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल के खाते में 2-2 विकेट आए। पंजाब को जीत के लिए 197 रनों की दरकार है।
LSG vs PBKS LIVE: मुकुल आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स का छठा विकेट गिर गया है। मुकुल चौधरी ने 1 रन ही बनाया। मार्को यानसेन ने उनका विकेट चटकाया। अब अर्जुन तेंदुलकर मैदान पर उतरे हैं।
LSG vs PBKS LIVE: शतक से चूके जोश इंग्लिस
जोश इंग्लिस की पारी का अंत हो गया है। वह शतक से चूक गए। सलामी बल्लेबाज ने 44 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। शशांक सिंह ने जोश का विकेट चटकाया। अब मुकुल चौधरी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
LSG vs PBKS LIVE: पंत की पारी का अंत
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की धीमी पारी का अंत हो गया। युजवेंद्र चहल ने पंत को यानसेन के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने 22 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। अब अब्दुल समद मैदान पर आए हैं।
LSG vs PBKS LIVE: लखनऊ को लगा तीसरा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा विकेट गिर गया है। पावरप्ले के बाद आयुष बडोनी अपनी गलती के कारण बोल्ड हुए। शानदार बल्लेबाजी कर रहे बडोनी ने 18 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। युजवेंद्र चहल के खाते में यह विकेट गया।
LSG vs PBKS LIVE: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पावरप्ले मिला जुला रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 66 रन तो बनाए, लेकिन वह 2 विकेट गंवा चुके हैं। आयुष बदोनी फिफ्टी की दहलीज पर हैं। वह 16 गेंदों पर 42 रन बना चुके हैं। वहीं जोश इंग्लिस 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
LSG vs PBKS LIVE: पूरन सस्ते में आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले 3 ओवर में ही 2 झटके लग चुके हैं। तीसरे ओवर में मार्को यानसेन ने निकोलस पूरन को बोल्ड किया। पूरन ने 7 गेंदों का सामना किया और वह 2 रन ही बना सके। अब आयुष बदोनी मैदान पर आए हैं।
LSG vs PBKS LIVE: लखनऊ की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई ने अर्शिन कुलकर्णी का विकेट चटकाया। अर्शिन कुलकर्णी का खाता तक नहीं खुला।
LSG vs PBKS LIVE: सलामी जोड़ी मैदान पर
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हुआ है। जोश इंग्लिस के साथ अर्शिन कुलकर्णी मैदान पर आए हैं। मिचेल मार्श आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।
LSG vs PBKS LIVE: लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।
LSG vs PBKS LIVE: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
LSG vs PBKS LIVE: टॉस अपडेट
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2-2 बदलाव किए हैं। अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन पहली बार मौका मिला है।
LSG vs PBKS LIVE: पंजाब किंग्स टीम
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, मार्को जानसन, मिशेल ओवेन, विजयकुमार विशक। यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निशाद।
LSG vs PBKS LIVE: लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम
मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, एडेन मार्कराम, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी। नमन तिवारी, आवेश खान।
LSG vs PBKS LIVE: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 के 68वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। इसके बाद भी उन्हें अन्य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।