LSG vs RCB Live Cricket Score: बेंगलुरु ने गंवाया दूसरा विकेट, विराट कोहली का नहीं खुला खाता
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Update: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

LSG vs RCB Live Cricket Score
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Live Cricket Score Today, LSG vs RCB IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करती हुई दिखाई देगी। आरसीबी अंक तालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ 4 प्वाइंट्स के साथ 10वें नंबर पर मौजूद है।
LSG vs RCB Live: विराट कोहली आउट
लखनऊ के खिलाफ बेंगलुरु को दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके और 2 गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रिंस यादव ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
LSG vs RCB Live: जैकब बेथेल आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहला विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद शमी ने जैकब बेथेल को 4 रनों के स्कोर पर मैदान पर बाहर का रास्ता दिखाया है।
LSG vs RCB Live: सलामी जोड़ी क्रीज पर
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और जैकब बेथेल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए हैं और आरसीबी को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य मिला है।
LSG vs RCB Live: लखनऊ ने बनाए 209 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 56 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन ने 38, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली।
LSG vs RCB Live: निकोलस पूरन आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीसरा विकेट गंवा दिया है। निकोलस पूरन 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रासिख सलाम डार ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
LSG vs RCB Live: मिचेल मार्श आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरा झटका लगा है। शतकवीर मिचेल मार्श आउट हो गए हैं। उन्हें जोश हेजलवुड ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हेजलवुड 56 गेंदों पर 111 रन बनाकर आउट हुए।
LSG vs RCB Live: बारिश के बाद शुरू हुआ खेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बारिश की वजह से मैच में खलल पड़ी लेकिन अब मुकाबला शुरू हो गया है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है।
LSG vs RCB Live: 10 बजे शुरू होगा मैच
लखनऊ में बारिश रुक गई है। रात 10 बजे फिर से मैच शुरू हो जाएगा। मुकाबले में एक ओवर की कटौती की गई है। मिचेल मार्श 107 और निकोलस पूरन 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
LSG vs RCB Live: बारिश ने डाला खलल
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने खलल डाला है। लखनऊ ने अब तक एक विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं।
LSG vs RCB Live: मिचेल मार्श का शतक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेली है। उन्होंने 49 गेंदों पर शतक पूरा किया है। 14 ओवरों में लखनऊ ने एक विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। मार्श 107 रन बनाकर खेल रहे हैं और पूरन 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
LSG vs RCB Live: अर्शिन कुलकर्णी आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
LSG vs RCB Live: लखनऊ में रूकी बारिश
लखनऊ में बारिश रूक गई है और 9 बजे से दोबारा मुकाबला शुरू होगा। अब तक 9 ओवर खेले जा चुके हैं और एलएसजी ने बिना कोई विकेट खोए 95 रन बना लिए हैं। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श 76 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अर्शिन कुलकर्णी 17 रन पर नाबाद हैं। मैच में बारिश की खलल के बावजूद फिलहाल ओवरों में कटौती नहीं की जाएगी।
LSG vs RCB Live: दूसरी बार रुका मैच
लखनऊ में बारिश के कारण दूसरी बार मैच को रोकना पड़ा है। इससे पहले दूसरे ओवर में खेल को रोका गया था। 9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 95 रन है। टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। मिचेल मार्श 76 रन बनाकर नाबाद हैं। अर्शिन कुलकर्णी (17) दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं।
LSG vs RCB Live: मिचेल मार्श का अर्धशतक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले में लखनऊ ने शानदार शुरुआत की है और बिना कोई विकेट खोए 68 रन बना लिए हैं। मार्श 58 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अर्शिन कुलकर्णी 8 रन बनाकर नाबाद हैं।
LSG vs RCB Live: शुरू हुआ मुकाबला
लखनऊ में बारिश ने खलल डाला लेकिन अच्छी बात ये रही कि कुछ ही मिनटों में मुकाबला दोबारा से शुरू हो गया है। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी बल्लेबाज के लिए मैदान पर उतर चुके हैं।
LSG vs RCB Live: बारिश ने रोका मैच
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG ने पहला ओवर ही पूरा खेला था। दूसरे ओवर में बारिश शुरू हो गई। ऐसे में मुकाबले को रोकना पड़ा है। मैदान को कवर किया गया है। मिचेल मार्श 7 और अर्शिन कुलकर्णी 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
LSG vs RCB Live Cricket Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी मैदान पर उतरे हैं।
LSG vs RCB Live Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमरन सिद्धार्थ, अवेश खान।
LSG vs RCB Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रासिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।
LSG vs RCB Live Cricket Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत लिया है। कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
LSG vs RCB Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
LSG vs RCB Live Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ऐडन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शहबाज अहमद, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्जके, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
LSG vs RCB Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।