LSG vs RR Live Cricket Score: लखनऊ को लगा चौथा झटका, जडेजा ने पूरन को भेजा पवेलियन
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals LIVE Update: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।

LSG vs RR Live Cricket Score
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Live Cricket Score Today, LSG vs RR IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की टीम ने लगातार चार मैचों में जीत हासिल की थी लेकिन उसके बाद उन्हें दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वे हार की हैट्रिक लगाने से बचना चाहेंगे।
दूसरी तरफ लखनऊ की टीम ऋषभ पंत की अगुवाई में वापसी करने की चाह में है। लखनऊ को लगातार तीन मैचों में हार मिली है और वे अंकतालिका में भी 9वें स्थान पर हैं। ऐसे में एलएसजी मुकाबले को जीतकर वापसी करना चाहेगी। लखनऊ और राजस्थान में हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो आरआर का पलड़ा भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से राजस्थान ने 4, जबकि लखनऊ ने दो मैचों में जीत हासिल की है।
LSG vs RR Live Cricket Score: निकोलस पूरन आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा ने निकोलस पूरन को 22 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श 29 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि हिम्मत सिंह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
LSG vs RR Live Cricket Score: ऐडन मार्करम आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है। ऐडन मार्करम को जोफ्रा आर्चर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मार्करम अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो पर आउट हो गए। वे लखनऊ के तीसरे बल्लेबाज हैं, जो इस पारी में जीरो पर आउट हुए हैं।
LSG vs RR Live Cricket Score: ऋषभ पंत आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की खराब शुरुआत रही है। लखनऊ ने 10 रनों के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया है। कप्तान ऋषभ पंत 3 गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए।
LSG vs RR Live Cricket Score: आयुष बडोनी आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहला विकेट गंवा दिया है। आयुष बडोनी बिना खाता खोल रन आउट हो गए हैं। एलएसजी के लिए मिचेल मार्श 10 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
LSG vs RR Live Cricket Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए और जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया है। एलएसजी के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में मिचेल मार्श और आयुष बडोनी की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है।
LSG vs RR Live Cricket Score: राजस्थान ने बनाए 159 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 159 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने अंतिम ओवरों में कुछ बड़े शॉट्स खेले और टीम को 159 तक पहुंचाया। जडेजा ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली। एलएसजी के लिए मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को 2-2 सफलता मिली। लखनऊ को जीत के लिए मैच में 160 रनों की दरकार है।
LSG vs RR Live Cricket Score: डोनोवन फरेरा आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका लगा है। प्रिंस यादव ने डोनोवन फरेरा को 20 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि शुभम दुबे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
LSG vs RR Live Cricket Score: शिमरन हेटमायर आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का संघर्ष जारी है। रास्थान ने शिमरन हेटमायर के रूप में 5वां विकेट गंवा दिया है। उन्हें 22 रनों के स्कोर पर मोहसिन खान ने अपना शिकार बनाया।
LSG vs RR Live Cricket Score: रियान पराग आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने चौथा विकेट गंवा दिया है। प्रिंस यादव ने रियान पराग को अपना शिकार बनाया है। पराग 20 रन बनाकर आउट हुए हैं। राजस्थान के लिए शिमरन हेटमायर 8 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
LSG vs RR Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत हुई है। राजस्थान ने 32 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। मोहसिन खान ने सूर्यवंशी को 8 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
LSG vs RR Live Cricket Score: ध्रुव जुरेल आउट
राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दूसरा झटका लगा है। मोहम्मद शमी ने यशस्वी जायसवाल के बाद ध्रुव जुरेल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। जुरेल अपनी खाता नहीं खोल सके और गोल्डन डक पर आउट हो गए।
LSG vs RR Live Cricket Score: यशस्वी जायसवाल आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने पहला विकेट गंवा दिया है। यशस्वी जायसवाल को मोहम्मद शमी ने 22 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
LSG vs RR Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। एलएसजी के लिए मोहम्मद शमी पहले ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं।
LSG vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे।
LSG vs RR Live Cricket Score: लखनऊ की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमरन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद।
LSG vs RR Live Cricket Score: लखनऊ ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत लिया है। कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
LSG vs RR Live Cricket Score: लखनऊ की लगातार तीन हार
लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऋषभ पंत भी बल्लेबाजी से कमाल नहीं कर सके हैं। ऐसे में लखनऊ इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी।
LSG vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।
LSG vs RR Live Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमरन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
LSG vs RR Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। लखनऊ और राजस्थान के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। अंकतालिका में राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर है, जबकि लखनऊ 9वें नंबर पर मौजूद है।