Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहम्‍मद रिजवान की टीम की लगातार छठी हार, मैक्‍सवेल बिना खाता खोले आउट; PSL का लो स्‍कोरिंग मैच नहीं जमा पाया रंग

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 10:21 PM (IST)

    पाकिस्‍तान सुपर लीग में गुरुवार को लो स्‍कोरिंग मैच खेल गया। इस मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने मोहम्‍मद रिजवान की कप्‍तानी वाली रावलपिंडीज को 5 विक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हैदराबाद किंग्समेन ने जीता मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्‍तान सुपर लीग में गुरुवार को लो स्‍कोरिंग मैच खेल गया। इस मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने मोहम्‍मद रिजवान की कप्‍तानी वाली रावलपिंडीज को 5 विकेट से करारी शिकस्‍त दी। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी रावलपिंडीज टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी। 122 रन के टारगेट को हैदराबाद किंग्समेन ने 21 गेंद पहले ही 5 विकेट खोकर चेज कर लिया।

    नहीं मिली पार्टनरशिप

    रावलपिंडीज की शुरुआत से ही लय में नजर नहीं आई और लगातार विकेट खोती चली गई। टीम की जरूरत थी एक साझेदारी, पर यह नहीं मिली। लोअर ऑर्डर में बल्‍लेबाजी करने आए सैम बिलिंग्स ने सबसे ज्‍यादा 26 रन की पारी खेली। उनके अलावा यासिर खान ने 24 कप्‍तान मोहम्‍मद रिजवान ने 16 गेंदों पर 15 रन और आसिफ अफरीदी ने नाबाद 15 रन बनाए। मोहम्मद अली और हुनैन शाह ने 3-3 विकेट चटकाए।

    3 ओवर पहले जीता मैच

    कप्‍तान मार्नस लाबुशेन और कुसल परेरा के बाद इरफान खान की पारी की बदौलत हैदराबाद किंग्समेन ने 3 ओवर पहले ही जीत अपने नाम कर ली। लाबुशेन ने 21 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। वहीं परेरा 24 गेंदों पर 32 और इरफान 29 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। सलामी बल्‍लेबाज माज सदाकत 4 रन ही बना पाए। विकेटकीपर उस्‍मान खान और ग्‍लेन मैक्‍सवेल का तो खाता भी नहीं खुला। सैम अयूब ने 15 रनों का योगदान दिया। आसिफ अफरीदी ने 2 शिकार किए।

    हैदराबाद किंग्समेन टीम

    माज सदाकत, सैम अयूब, मार्नस लाबुशेन (कप्‍तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), कुसल परेरा, ग्लेन मैक्सवेल, इरफान खान, हसन खान, हुनैन शाह, आसिफ महमूद, मोहम्मद अली।

    रावलपिंडीज टीम

    मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर, कप्‍तान), उस्मान ख्वाजा, यासिर खान, डेरिल मिशेल, अब्दुल्ला फजल, सैम बिलिंग्स, साद मसूद, आसिफ अफरीदी, मुबासिर खान, बेन सियर्स, मोहम्मद आमिर।

    यह भी पढ़ें- Babar Azam के सामने फीके पड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड; पाकिस्‍तानी क्रिकेटर PSL में भी बने नंबर-1

    यह भी पढ़ें- 'जलील कर दिया', फ्री हिट पर शॉट खेलने से चूक गए Babar Azam; फैंस ने बीच मैच में लगाई क्‍लास