RCB vs DC Live Cricket Score: बेंगलुरु के खिलाफ हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals LIVE Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी।

RCB vs DC Live Cricket Score
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Live Cricket Score Today, RCB vs DC IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। बेंगलुरु का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है और उन्होंने अपना पिछला मैच लखनऊ के खिलाफ जीता था। तो वहीं दिल्ली की टीम पिछले दो मैच हार चुकी है। ऐसे में वे आरसीबी के खिलाफ हार की हैट्रिक से बचना चाहेंगे।
बेंगलुरु की टीम ने 5 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। तो वहीं दिल्ली की टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं, जहां आरसीबी ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। तो वहीं दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली के लिए आसान नहीं राह
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में आरसीबी से पार पाना आसान नहीं है। आरसीबी की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक दमदार है और सभी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं लगातार दो हार झेल चुकी दिल्ली का आत्मविश्वास पहले से ही डगमगाया हुआ है जिसका फायदा आरसीबी उठाना चाहेगी।
RCB vs DC Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल।
RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।
RCB vs DC Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से खेला जाना है। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा। बेंगलुरु ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 4 में जीत हासिल की है। इसके अलावा दिल्ली ने 4 मैचों में से 2 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।