SRH vs RR Highlights: हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजयी रथ, प्रफुल्ल-साकिब ने गेंद से मचाया तहलका
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मैच में हैदराबाद ने 57 रनों से जीत हासिल की।

SRH vs RR Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs RR IPL 2026 Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। हैदराबाद ने अब तक अजेय रही राजस्थान को मैच में 57 रनों से हराया। एसआरएच के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट हासिल किए। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 159 रनों पर सिमट गई।
हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी राजस्थान की टीम ने 9 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डोनावन फरेरा 69 और रवींद्र जडेजा ने 45 रनों की पारी खेली। हालांकि, वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
SRH vs RR Live Cricket Score: हैदराबाद ने जीता मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से मात दी है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। उनके लिए ईशान किशन ने सबसे अधिक 91 रनों की पारी खेली। राजस्थान ने एक समय पर 9 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आरआर की टीम ने डोनावन फरेरा के अर्धशतक के दम पर 159 रन बना सकी। हैदराबाद ने मुकाबले को 57 रनों से अपने नाम कर लिया। राजस्थान की सीजन की ये पहली हार है। तो वहीं हैदराबाद के लिए डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल और साकिब ने 4-4 विकेट हासिल किए।
SRH vs RR Live Cricket Score: साकिब हुसैन के 4 विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले साकिब हुसैन ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर और रवि विश्नोई को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
SRH vs RR Live Cricket Score: रवींद्र जडेजा आउट
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सातवां विकेट गंवा दिया है। ईशान मलिंगा ने रवींद्र जडेजा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। जडेजा 32 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए।
SRH vs RR Live Cricket Score: डोनावन फरेरा आउट
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छठा विकेट गंवा दिया है। डोनावन फरेरा को साकिब हुसैन ने मैदान से बाहर भेज दिया है, जिन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। फरेरा 44 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए हैं।
SRH vs RR Live Cricket Score: डोनावन फरेरा का अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दबाव भरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए डोनावन फरेरा ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया है। फरेरा ऐसे समय में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, जब राजस्थान ने 9 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे।
SRH vs RR Live Cricket Score: 10 ओवर समाप्त
राजस्थान रॉयल्स ने 9 रनों पर ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा और डोनावन फरेरा ने मोर्चा संभाल लिया है। 10 ओवरों तक दोनों के बीच 43 गेंदों पर 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस वक्त तक टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। जडेजा 27, जबकि फरेरा 31 रन बनाकर नाबाद हैं।
SRH vs RR Live Cricket Score: रियान पराग आउट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की हालत पतली है। उन्होंने 9 रनों के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। अपना डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे ने चौथा विकेट गंवा दिया है। राजस्थान के कप्तानी रियान पराग भी 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
SRH vs RR Live Cricket Score: यशस्वी भी आउट
दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर साकिब हुसैन ने यशस्वी को आउट कर राजस्थान को चौथा झटका दिया है। वह थर्डमैन पर कैच आउट हुए। राजस्थान का स्कोर दो रनों पर चार विकेट है।
SRH vs RR Live Cricket Score: राजस्थान ने खोया तीसरा विकेट
प्रफुल्ल ने राजस्थान को आफत में डाल दिया है। उन्होंने पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए। वैभव और जुरेल के बाद उन्होंने आखिरी गेंद पर प्रीटोरियस को पवेलियन भेजा। इसी के साथ उन्होंने पहले ओवर में एक रन लेकर तीन विकेट लिए।
SRH vs RR Live Cricket Score: प्रफुल्ल ने जुरेल को भेजा पवेलियन
प्रफुल्ल ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुल जुरेल को आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दे दिया।
SRH vs RR Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी आउट
वैभव सूर्यवंशी पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। प्रफुल्ल ने उन्हें बाउंसर फेंकी और वैभव ने पुल किया। गेंद बल्ले पर अच्छे से चढ़ी नहीं और हवा में गई। विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आसानी से कैच लपका। वैभव खाता नहीं खोल पाए।
SRH vs RR Live Cricket Score: राजस्थान की पारी शुरू
राजस्थान की पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
SRH vs RR Live Cricket Score: हैदराबाद ने बनाए 216 रन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना दिए हैं। हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी 40 रन बनाए। ट्रेविस हेड (18), नीतीश कुमार रेड्डी (28) और सलिल अरोड़ा 24 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।
SRH vs RR Live Cricket Score: नीतीश कुमार रेड्डी आउट
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में पांचवां विकेट गंवा दिया है। नीतीश कुमार रेड्डी को जोफ्रा आर्चर ने 28 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
SRH vs RR Live Cricket Score: हेनरिक क्लासेन आउट
सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में चौथा झटका लगा है। हेनरिक क्लासेन 26 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें तुषार देशपांडे ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हैदराबाद के लिए नीतीश कुमार रेड्डी 10 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि सलिल अरोड़ा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SRH vs RR Live Cricket Score: ईशान किशन आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है। कप्तान ईशान किशन शतक लगाने से चूक गए हैं। किशन 44 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया है।
SRH vs RR Live Cricket Score: ईशान-क्लासेन ने संभाला मोर्चा
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाल लिया है। 13 ओवरों तक टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं।
SRH vs RR Live Cricket Score: ईशान किशन का अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेली है। उन्होंने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। किशन की ये पारी ऐसे समय में आई है, जब दोनों सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड फ्लॉप हो गए।
SRH vs RR Live Cricket Score: ट्रेविस हेड आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने ट्रेविस हेड को मैदान से बाहर भेजा है। हेड 18 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए।
SRH vs RR Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद की पारी के पहले 6 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने इस दौरान एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन 35, जबकि ट्रेविस हेड 16 बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs RR Live Cricket Score: अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी खाता भी नहीं खोल सके हैं। अभिषेक जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
SRH vs RR Live Cricket Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड मैदान पर उतर चुके हैं।
SRH vs RR Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल।
SRH vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, शिमरन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा।
SRH vs RR Live Cricket Score: राजस्थान ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत लिया है। कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
SRH vs RR Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर: सलिल अरोड़ा।
SRH vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा/दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर: बृजेश शर्मा।
SRH vs RR Live Cricket Score: राजस्थान की लगातार जीत
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी में बेहद खतरनाक दिखाई दे रही है। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सभी मैचों में जीत हासिल की है। 8 अंकों के साथ वे अंक तालिका में पहले स्थान पर बने हुए हैं।
SRH vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम
यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।
SRH vs RR Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कमिंदु मेंडिस, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्स, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार टारमाले, अमित कुमार।
SRH vs RR Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होने वाली है। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।