IPL 2026 SRH vs RR Highlights: राजस्थान ने हैदराबाद को दी करारी शिकस्त, क्वालिफायर-2 में जगह पक्की की
SRH vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से मात दी।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से मात दी। यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 233 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने 97 रन की पारी खेली। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 196 रन पर सिमट गई।
जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालिफायर का टिकट कटा लिया है। दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को राजस्थान की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को होने वाले फाइनल में आरसीबी से टकराएगी।
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद का सफर समाप्त
आखिरी ओवर में शिवांग कुमार आउट हुए। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद 196 रन पर सिमट गई। राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफायर-2 में जगह पक्की की। दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच की विजेता टीम रविवार को होने वाले फाइनल में आरसीबी से टकराएगी।
SRH vs RR Live Score: ईशान मलिंगा आउट
राजस्थान रॉयल्स जीत से 1 विकेट दूर है। ईशान मलिंगा के रूप में हैदराबाद का 9वां विकेट गिरा। ईशान ने 8 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली। अब साकि हुसैन मैदान पर उतरे हैं।
SRH vs RR Live Score: सलिल अरोड़ा हुए आउट
रवींद्र जडेजा ने 15वें ओवर में सलिल अरोड़ा का विकेट चटकाया। सलिल ने 21 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। अब ईशान मलिंगा मैदान पर आए हैं। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन है। अगले 5 ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 79 रन बनाने हैं।
SRH vs RR Live Score: कमिंस की पारी का अंत
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस बल्ले से कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। सुशांत मिश्रा ने राजस्थान को यह सफलता दिलाई। अब शिवांग कुमार बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
SRH vs RR Live Score: नीतीश रेड्डी की पारी का अंत
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जीत अब मुश्किल नजर आ रही है। 11वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने नीतीश रेड्डी को आउट कर हैदराबाद का छठा विकेट गिराया। नीतीश ने 20 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। अब कप्तान पैट कमिंस मैदान पर आए हैं।
SRH vs RR Live Score: आधी टीम लौटी पवेलियन
244 रन चेज करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई है। पावरप्ले में 4 विकेट गंवाने के बाद 7वें ओवर में हैदराबाद का 5वां विकेट गिरा। यश राज ने हेनरिक क्लासेन को बोल्ड किया। क्लासेन ने 10 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। अब सलिल अरोड़ा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
SRH vs RR Live Score: ट्रेविस हेड का विकेट गिरा
पावरप्ले में हैदराबाद का चौथा विकेट गिर गया है। 5वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ट्रेविस हेड को बोल्ड किया। हेड ने 8 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। अब नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन है।
SRH vs RR Live Score: स्मरण भी लौटे पवेलियन
हैदराबाद की शुरुआत खराब रही है। पावरप्ले के भीतर टीम के 3 विकेट गिर चुके हैं। स्मरण रविचंद्रन भी सस्ते में आउट हुए। उन्होंने 4 गेंदों पर 1 रन की पारी खेली। अब हेनरिक क्लासेन मैदान पर उतरे हैं।
SRH vs RR Live Score: ईशान किशन आउट
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद 3 नंबर पर उतरे ईशान किशन ने आते ही कुछ बड़े शॉट लगाए। उन्होंने 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 11 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। जोफ्रा आर्चर ने ईशान को पवेलियन भेजा। अब स्मरण रविचंद्रन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद की खराब शुरुआत
244 रन चेज करने उतरी उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने अभिषेक शर्मा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। अभिषेक का खाता तक नहीं खुला। 3 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आए हैं। 1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन है।
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद को चाहिए 244 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर नंद्रे बर्गर (1) रन आउट हुए। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 50 रन बनाए। हैदराबाद को जीत के लिए 244 रनों की दरकार है।
SRH vs RR Live Score: जोफ्रा आर्चर कैच आउट
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर कैच आउट हुए। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास ने उनकी पारी ने अभिषेक शर्मा के हाथों में दम तोड़ा। अभिषेक ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लिया। आर्चर ने 5 गेंदों पर 4 रन की पारी खेली।
SRH vs RR Live Score: डोनोवन फरेरा रन आउट
राजस्थान रॉयल्स की पारी अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है। डोनोवन फरेरा रन आउट हुए। उन्होंने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए। अब रवींद्र जडेजा का साथ देने के लिए जोफ्रा आर्चर मैदान पर आए हैं।
SRH vs RR Live Score: दासुन शनाका सस्ते में आउट
राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दासुन शनाका के रूप में राजस्थान को 5वां झटका लगा। दासुन शनाका ने 3 गेंदों पर 5 रन बनाए। ईशान मलिंगा ने शनाका को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। अब रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
SRH vs RR Live Score: कप्तान रियान पराग आउट
राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिर गया है। कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और इतने ही छक्के निकले। अब दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
SRH vs RR Live Score: फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए जुरेल
20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ने के बाद ध्रुव जुरेल अगली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। प्रफुल्ल हिंगे ने जुरेल का विकेट चटकाया। अब रियान पराग का साथ देने के लिए डोनोवन फरेरा मैदान पर आए हैं।
SRH vs RR Live Score: यशस्वी आउट
राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी पवेयिलन लौट चुकी है। वैभव के बाद यशस्वी जायसवाल कैच आउट हुए। यशस्वी ने 29 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। अब कप्तान रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
SRH vs RR Live Score: शतक से चूके वैभव
वैभव सूर्यवंशी शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव का विकेट चटकाया। वैभव के पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का मौका था। क्रिस गेल ने 30 गेंदों पर आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी।
SRH vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पावरप्ले पूरी तरह राजस्थान रॉयल्स के नाम रहा। राजस्थान ने बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। वैभव 20 गेंदों पर 60 और यशस्वी 16 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद को वापसी करनी है तो हर हाल में वैभव का विकेट चटकाना होगा।
SRH vs RR Live Score: वैभव का तूफान
अपने आईपीएल करियर का पहला प्लेऑफ खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। यह प्लेऑफ इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है। इस दौरान वह 8 छक्के लगा चुके हैं और उन्होंने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अब लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
SRH vs RR Live Score: राजस्थान की सलामी जोड़ी उतरी
टॉस हारकर राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। यशस्वी जायसवाल का साथ देने के लिए वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आए हैं। हैदराबाद की ओर से पहला ओवर पैट कमिंस ने किया। ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने एक सिक्स लगाया।
SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
SRH vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
SRH vs RR Eliminator Live Score: टॉस अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद की टीम में एक बदलाव हुआ है। प्रफुल्ल हिंगे को प्लेइंग 11 में जगह मिली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा को मौका दिया है और शिवम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में गए हैं।
SRH vs RR Live Score: खतरे में गेल का रिकॉर्ड
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स
- क्रिस गेल: 59 सिक्स (2012)
- वैभव सूर्यवंशी: 53 सिक्स (2026)
- आंद्रे रसेल: 52 सिक्स (2019)
- अभिषेक शर्मा: 43 सिक्स (2024)
SRH vs RR Live Score: राजस्थान की संभावित 12
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, शुभम दुबे, रवींद्र जड़ेजा/रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा।
SRH vs RR Eliminator Live Score: हैदराबाद की संभावित 12
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल/प्रफुल्ल हिंज, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।
SRH vs RR Eliminator Live Score: राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर चरक, केना मखाका। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, इमानजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर।
IPL 2026 Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।