विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिजीत दीपके का 'INDIA' ब्लॉक को समर्थन, फिर दूरी क्यों बनाई? ममता बनर्जी से मुलाकात कर बताई वजह

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:31 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 'INDIA' ब्लॉक की महारैली का समर्थन किया है, लेकिन अपनी अलग पहचान बनाए रखने के लिए उसमें शामिल नहीं होंगे।

अभिजीत दीपके ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। सोशल मीडिया

अभिजीत दीपके ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। सोशल मीडिया

HighLights

  1. अभिजीत दीपके ने 'INDIA' ब्लॉक की महारैली का समर्थन किया।

  2. CJP अपनी अलग पहचान बनाए रखने के लिए रैली में शामिल नहीं।

  3. दीपके ने ममता बनर्जी को NEET विरोध समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 'INDIA' ब्लॉक की महारैली का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने रैली में शामिल होने से दूरी बनाई है।

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के युवाओं के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। खास बात यह है कि इस दीपके ने "वोट चोरी" के आरोप पर इंडिया ब्लॉक रैली के साथ एकजुटता दिखाई है।

अभिजीत दीपके ने कहा, 'सीजेपी अपनी अलग पहचान बनाए रखेगा और इंडिया ब्लॉक के रविवार के विरोध-प्रदर्शन में शामिल नहीं होगा।

ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके

दीपके ने कहा कि उन्होंने बनर्जी से मिलकर नीट पेपर लीक मामले पर जंतर-मंतर पर संगठन के पहले विरोध-प्रदर्शन में उनके समर्थन और दिल्ली पुलिस द्वारा संगठन के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किए जाने पर उनके समर्थन के लिए आभार जताया था।

दीदी को धन्यवाद कहने आया

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने कहा, 'मैं सिर्फ दीदी को धन्यवाद कहने आया था, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने हमारे पहले जंतर-मंतर आंदोलन का समर्थन किया, वह हमेशा युवाओं के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी रहीं।' उन्होंने जब दिल्ली पुलिस ने सौरव और आशुतोष को गिरफ्तार किया, तब भी दीदी हमारे साथ बहुत मजबूती से खड़ी रही थीं।

वहीं, जब दीपके से पूछा गया कि क्या आप रविवार को इंडिया ब्लॉक की महारैली में शामिल होंगे? इसके जवाब में दीपके ने कहा, 'संगठन विरोध का समर्थन करता है लेकिन स्वतंत्र रूप से काम करता रहेगा।'

यह भी पढ़ें- INDIA Bloc Rally Live: मंच पर राहुल गांधी का इंतजार, भीड़ से खचाखच भरा रामलीला मैदान; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।