सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी या लापरवाही? फुकेट-दिल्ली उड़ान दुर्घटना में AAIB की रिपोर्ट ने दिए सारे सवालों के जवाब
एएआईबी की रिपोर्ट ने फुकेत-दिल्ली एअर इंडिया उड़ान हादसे को मानवीय भूल का नतीजा बताया है, जिसमें मुख्य पायलट डोप ...और पढ़ें

एअर इंडिया प्रबंधन ने कड़ा कदम उठाते हुए मुख्य पायलट को नौकरी से निकाल दिया है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
एएआईबी रिपोर्ट ने हादसे को मानवीय भूल बताया।
मुख्य पायलट डोप टेस्ट में नशे में पाया गया।
एअर इंडिया ने पायलट को तुरंत नौकरी से निकाला।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एएआईबी (AAIB) ने फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में हुए हादसे की पूरी कलई खोल दी है। रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि जिस हादसे को पहले महज तकनीकी खामी माना जा रहा था, वह मानवीय भूल का भी नतीजा रही है। एअर इंडिया प्रबंधन ने कड़ा कदम उठाते हुए मुख्य पायलट को नौकरी से निकाल दिया है, क्योंकि डोप टेस्ट में पाया गया कि उड़ान के दौरान वह नशे में चूर था।
4 अगस्त को हुई इस घटना में एयरबस A320 के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम अचानक फेल हो गए थे और विमान में भारी झटके लगने से 24 यात्री व क्रू मेंबर्स घायल हो गए थे। प्रारंभिक जांच में विमान केबिन को भी भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी।
हादसे के बाद दोनों पायलटों का डोप टेस्ट कराया गया, जिसमें सह-पायलट की रिपोर्ट तो नेगेटिव आई, लेकिन मुख्य पायलट के ब्लड सैंपल में 'साइको-एक्टिव सब्सटेंस' (नशीले पदार्थ) की पुष्टि हुई।
एएआईबी ने इस लापरवाही को 'गंभीर चिंता' बताते हुए डीजीसीए से सख्त नियम लागू करने की सिफारिश की है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा से खिलवाड़ पर 'जीरो-टॉलरेंस' की नीति के तहत पायलट की सेवाएं तुरंत समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही एहतियात के तौर पर अब 100 प्रतिशत पायलटों का स्वैच्छिक परीक्षण शुरू किया गया है।
