विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या है एअर इंडिया की नई फ्लाइट पॉलिसी? मुंबई से पश्चिम और दिल्ली से पूर्वी देशों के लिए बढ़ेंगी कनेक्टिंग फ्लाइट्स

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:17 PM (IST)

एअर इंडिया ने पिछले तीन महीनों में परिचालन में सुधार का दावा किया है, जिसमें घरेलू उड़ानों का समय पर संचालन 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है। कंपनी अब लागत घटाने, मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

एअर इंडिया ने पिछले तीन महीनों में अपनी परिचालन व्यवस्था में सुधार का दावा किया है।

एअर इंडिया ने पिछले तीन महीनों में अपनी परिचालन व्यवस्था में सुधार का दावा किया है। 

HighLights

  1. घरेलू उड़ानों का समय पर संचालन 80% से अधिक पहुंचा।

  2. मुंबई से पश्चिमी, दिल्ली से पूर्वी देशों की उड़ानें बढ़ेंगी।

  3. लागत घटाने और मुनाफा बढ़ाने पर कंपनी का जोर।

गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। एअर इंडिया ने पिछले तीन महीनों में अपनी परिचालन व्यवस्था में सुधार का दावा किया है। कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने कर्मचारियों के साथ टाउनहाल बैठक में कहा कि एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की घरेलू उड़ानों का समय पर परिचालन (ओटीपी) 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। अब कंपनी का जोर परिचालन सुधार के साथ लागत घटाने और मुनाफा बढ़ाने पर है।

उड़ानों का स्कोर बढ़ गया

उन्होंने बताया कि उड़ानों के समय पर संचालन में एयरपोर्ट के कर्मचारियों, पायलटों और केबिन क्रू की भूमिका रही है। ग्राहक संतुष्टि के सूचकांक में भी सुधार हुआ है। कंपनी का कुल नेट प्रमोटर स्कोर (एनपीएस) पिछले साल के 35 से बढ़कर 38 और घरेलू उड़ानों का स्कोर 48 से बढ़कर 51 हो गया है। सामान गुम होने या गलत तरीके से पहुंचने की घटनाओं में भी कमी आई है।

मुंबई से पश्चिमी, दिल्ली से पूर्वी उड़ानों पर जोर

क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण उड़ानों के संचालन पर पड़ रहे असर को देखते हुए एअर इंडिया अपने उड़ान नेटवर्क में बदलाव कर रही है। अब पश्चिमी देशों की ओर जाने वाले यात्रियों को जोड़ने वाली अधिक उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना है, जबकि दिल्ली से पूर्वी देशों के लिए कनेक्टिंग उड़ानों पर जोर रहेगा। इससे उड़ानों का संचालन अधिक सुचारु बनाने और खर्च घटाने में मदद मिलेगी। दक्षिण भारत में भी नए हवाई केंद्र विकसित करने की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

लागत घटाने के लिए कर्मचारियों से सुझाव

कंपनी ने खर्च कम करने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत कर्मचारियों से अब तक 1,500 से अधिक सुझाव मिले हैं। कंपनी का जोर ईंधन खर्च और परिचालन लागत पर नियंत्रण के साथ आय बढ़ाने पर भी है।

मूह स्तर पर तालमेल बढ़ाया जाएगा

एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को एक समूह के रूप में अधिक समन्वय के साथ चलाने की योजना है। हालांकि, दोनों कंपनियां अलग-अलग एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र के तहत काम करती रहेंगी।

एयर इंडिया पूर्ण सेवा वाली एयरलाइन और एयर इंडिया एक्सप्रेस किफायती विमानन सेवा पर ध्यान देगी। प्रशिक्षण, वित्त, मानव संसाधन और तकनीक जैसे कामों में समूह स्तर पर तालमेल बढ़ाया जाएगा।

टेवोल्डे ने कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता विमानन बाजार एयर इंडिया के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाने का बड़ा अवसर है। इसके लिए लागत पर नियंत्रण, जवाबदेही और तेजी से फैसले लेना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें- एक ही फ्लाइट में कोई कम तो कोई क्यों दे रहा ज्यादा किराया? 2027 से पाई-पाई की होगी ट्रांसपैरेंसी; बढ़ेगी निगरानी

यह भी पढ़ें- पहले मुक्का मारा, फिर बेल्ट से घोंटा गला; अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में यात्री से मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।