अशोक कुमार बने दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, आर एलिस वाज का स्थान लेंगे
चुनाव आयोग ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार को दिल्ली का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह आर एलिस वाज का स्थान लेंगे, जिनक ...और पढ़ें
-1770666412110_m.webp)
अशोक कुमार बने दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने वर्ष 2006 बैच के आइएएस अधिकारी अशोक कुमार को दिल्ली का मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह आर एलिस वाज का स्थान लेंगे। उनका कुछ दिनों पहले दिल्ली से जम्मू कश्मीर स्थानांतरण हो गया है। नए सीईओ की नियुक्ति तक उन्हें पद पर बने रहने को कहा गया था।
जनवरी में चुनाव आयोग ने दिल्ली सरकार से सीईओ के लिए तीन आइएएस अधिकारियों का एक पैनल प्रस्तुत करने को कहा था। सरकार द्वारा भेजे गए तीन अधिकारियों में अशोक कुमार का भी नाम शामिल था। सोमवार को चुनाव आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने दिल्ली के मुख्य सचिव राजीव वर्मा को पत्र लिखकर अशोक कुमार की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी।
पत्र में उन्हें अविलंब अपना पदभार संभालने और दिल्ली सरकार को एक सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट भेजने को कहा है। अशोक कुमार के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वह राजस्व, प्रशासन, शहरी विकास सहित कई विभागों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस समय वह दिल्ली सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव के पद पर तैनात हैं। उनके पास श्रम विभाग के सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।