Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में अगले 15 दिनों तक यहां ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, लग सकता है भीषण जाम; देखें एडवाइजरी

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी के बीच अगले 15 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी की पाइपलाइन बिछाने के कारण वजीराबाद रोड ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी के बीच अगले 15 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी के बीच अगले 15 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। इस मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड की ओर से पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य के चलते वजीराबाद रोड पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है और जाम की स्थिति बन सकती है।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार लोग गोकलपुरी फ्लाईओवर अंडरपास से बाएं मुड़कर मौजपुर की ओर जा सकते हैं। यहां से सीलमपुर या शास्त्री पार्क पहुंचा जा सकता है।

    पुलिस ने की अपील

    इसके अलावा दुर्गापुरी चौक, मौजपुर और शाहदरा मार्ग का उपयोग कर भी शास्त्री पार्क की ओर जाया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेकर निकलें।

    यह भी पढ़ें- प्राथमिकी न बनने वाली शिकायतें भी एनसीआरबी पोर्टल पर हों शामिल: दिल्ली हाई कोर्ट