Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की जीत का दिल्ली में मनाया गया जश्न, प्रधानमंत्री मोदी ने गमछा हिलाकर किया कार्यकर्ताओं का उत्साह किया दोगुना

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 09:57 PM (IST)

    दिल्ली में बिहार की जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और मिठाईयां बांटी। मोदी ने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया और इस जीत को बिहार के विकास के लिए बताया। यह जीत भाजपा के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है।

    Hero Image

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे। जागरण

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर राष्ट्रीय कार्यालय में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा व उसके सहयोगी दलों को बढ़त मिलने लगी थी। इससे नेताओं व कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी दिख रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर तक यह तय हो गया कि एनडीए की सत्ता में वापसी हो रही है और इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया था। बिहार से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं में अधिक उत्साह दिख रहा था। शाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे।

    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित यहां के कई नेता दोपहर में ही राष्ट्रीय कार्यालय पहुंच गए थे। उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। कार्यालय में मखाने की खीर भी बांटी गई। ढोल की थाप नृत्य कर कार्यकर्ता खुशी मना रहे थे।

    शाम के समय प्रत्येक जिले से भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाने और प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री के पहुंचते ही मोदी-मोदी और मोदी है तो मुमकिन है के नारे लगने लगे।

    इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद प्रधानमंत्री ने गमछा हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। संबोधन में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया।

    यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: NDA की बड़ी जीत में दिल्ली भाजपा के नेताओं ने दिखाया दम, कई विधानसभा क्षेत्रों में चलाया अभियान