दिल्ली में 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा सीपी का सेंट्रल पार्क, NDMC ने बताई वजह
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा। एनडीएमसी ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए यह निर्देश जारी किया है।

दो दिन बंद रहेगा सेंट्रल पार्क। फाइल फोटो एआई द्वारा एडिटेड
HighLights
सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा।
एनडीएमसी ने जारी किया है यह महत्वपूर्ण निर्देश।
पार्क बंद होने का कारण बताया गया प्रशासनिक।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में बना सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा। यह निर्देशन एनडीएमसी ने जारी किया है।
एनडीएमसी ने जारी नोटिस में बताया है कि सामान्य जनता के लिए 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रहेगा। नोटिस में इसका कारण प्रशासनिक बताया गया है।

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने 16 अक्टूबर को ही सीपी के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का कॉल दिया है और लोगों से अपील की है कि वह सेंट्रल पार्क आएं और तिरंगा मार्च के बाद तिरंगा फहराएंगे। साथ ही अभिजीत दीपके ने ये भी अपील की है कि जो दिल्ली न आ सके वो अपने ही घर या शहर में तिरंगा फहराए।
माना जा रहा है कि एनडीएमसी का यह आदेश इसी मार्च को देखते हुए आया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस पहले ही आदेश जारी करने के साथ ही कोर्ट में भी यह बता चुकी है कि उसने सीजेपी को इस मार्च के लिए इजाजत नहीं दी है।
दीपके को लेकर अलर्ट मोड पर है पुलिस
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति दिल्ली पुलिस नहीं देगी। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस फिर से पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सीजेपी के पिछले कंडक्ट को देखते हुए अति संवेदनशील नई दिल्ली जिले में सीजेपी को किसी भी स्थिति में तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मंगलवार सुबह प्रतिबंधित क्षेत्र जंतर-मंतर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर आने पर संसद मार्ग के एसीएम कोर्ट ने जमानत की शर्त तोड़ने पर बुधवार को आशुतोष रांका व सौरव दास को तिहाड़ जेल भेज दिया था। दोनों को जेल भेजे की जानकारी मिलते ही अभिजीत दीपके, बुधवार दोपहर फ्लाईट से महाराष्ट्र से दिल्ली आ गए थे।
दिल्ली आने के बाद उन्होेंने कुछ राजनीतिक पार्टी के नेताओं व अधिवक्ताओं से राय मशविरा लिया और उसके बाद इंटरनेट मीडिया के जरिये अपने दोनों साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में तिरंगा यात्रा निकालने का एलान कर दिया।
यह भी पढ़ें- 'जब बात बेस्ट फ्रेंड पर आती है तो...' सौरव दास की गिरफ्तारी पर रत्ना सिंह का इमोशनल पोस्ट वायरल
यह भी पढ़ें- 'नहीं निकलने देंगे दीपके की तिरंगा यात्रा', दिल्ली पुलिस ने कहा- अनुमति मांगते तो भी नहीं मिलती
यह भी पढ़ें- CJP के 'तिरंगा मार्च' पर HC का रोक से इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- एक्शन लेंगे
