विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, दिल्ली पुलिस ने सुबह किया था गिरफ्तार

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 02:59 PM (IST)

CJP नेता अभिजीत दीपके को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर एसईएम कोर्ट में पेश किया। यह दूसरी बार है जब उनके खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है।

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार। सोशल मीडिया

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार। सोशल मीडिया

HighLights

  1. अभिजीत दीपके शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार।

  2. दिल्ली पुलिस ने उन्हें एसईएम कोर्ट में पेश किया।

  3. बेल बॉन्ड उल्लंघन पर तिहाड़ जेल भेजे जा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने की धारा 126/170 में मुकदमा दर्ज कर (Abhijeet Dipke Arrest) गिरफ्तार कर लिया गया था।

दिल्ली पुलिस सीजेपी नेता अभिजीत दीपके को दोपहर में एसईएम (स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट) में पेश किया गया। पुलिस दीपके को मंदिर थाने लेकर पहुंची है।

दीपके के लिखाफ दूसरी बार प्रोवेंटिव एक्शन लिया गया है। आशुतोष रांका और सौरव दास की तरह पिछले बेल बॉन्ड की शर्त का उल्लंघन करने वाले पर कुछ दिनों के लिए दीपके को भी तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है।

नेहा बोरा को सख्त हिदायत देकर छोड़ा

दैनिक जागरण ने पहले ही इस तरह की आशंका जाहिर करते हुए शनिवार को खबर भी प्रकाशित की है।शुक्रवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए वामपंथी छात्र संगठन आइशा की अध्यक्ष नेहा बोरा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया था।

तिहाड़ जेल में सौरव दास और आशुतोष रांका

अभिजीत दीपके के दो साथी सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तिहाड़ जेल में ही हैं। उन्हें वहां सुरक्षा कारणों से अलग-अलग बैरक में रखा गया है। इन्हें आम कैदियों से दूर रखा गया है ताकि कैदी इन पर किसी तरह का हमला या गाली-गलौज ना कर पाए।

इस संगठन को छात्रों का समर्थन न मिल पाने से दिल्ली पुलिस ने अब सीजेपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विरोध प्रदर्शन: AISA की नेहा बोरा हुईं रिहा, अभिजीत दीपके की आज मजिस्ट्रेट के सामने होगी पेशी

यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके पर फिर शांति भंग का केस दर्ज करने की तैयारी, बेल बॉन्ड के उल्लंघन पर हो सकते हैं अरेस्ट