Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महंगाई का एक और झटका, दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; चेक करें नया रेट

    Updated: Sat, 23 May 2026 08:16 AM (IST)

    दिल्ली-NCR में सीएनजी के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 81.09 रुपये प्रति किलो हो गया है। यह 10 दिनों के भीतर तीसरी बार है जब सीएनजी की ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के दाम। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी।

    2. 10 दिनों के भीतर सीएनजी की कीमतों में यह तीसरी वृद्धि।

    3. दिल्ली में अब सीएनजी 81.09 रुपये प्रति किलो हुई।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। 10 दिन के भीतर जहां पेट्रोल-डीजल के दाम तीन बार बढ़ गए तो वहीं सीएनजी (CNG) के दाम में भी बढ़ोतरी हो गई है।

    इस बार सीएनजी के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले भी हाल में दो बार सीएनजी के दाम बढ़ाए जा चुके हैं।

    दिल्ली में कल तक सीएनजी 80.09 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, जो अब बढ़कर 81.09 रुपये पर पहुंच गया है।

    दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई।

    बता दें कि सीएनजी के दाम बढ़ने से सबसे ज्याजा असर ऑटो, कैब, टैक्सी और निजी वाहन मालिकों पर पड़ेगा। लगातार बढ़ रही कीमतों से लोगों को बार-बार महंगाई का झटका लग रहा है।

    ईंधन मूल्य में बदलाव (मार्च 2022 से मई 2026)
    तारीख पेट्रोल
    (₹/लीटर)
    डीजल
    (₹/लीटर)
    सीएनजी
    (₹/किलो)
    एलपीजी (14.2 किलो)
    (₹/सिलेंडर)
    Pre-hike (मार्च 2022) 94.77 87.67 77.09 853
    7 मार्च 2026 कोई बदलाव नहीं कोई बदलाव नहीं कोई बदलाव नहीं 913 (+60)
    15 मई 2026 +3.00 → 97.77 +3.00 → 90.67 +2.00 → 79.09 कोई बदलाव नहीं
    17–18 मई 2026 कोई बदलाव नहीं कोई बदलाव नहीं +1.00 → 80.09 कोई बदलाव नहीं
    19 मई 2026 +0.87 → 98.64 +0.91 → 91.58 कोई बदलाव नहीं कोई बदलाव नहीं
    23 मई 2026 +0.87 → 99.51 +0.91 → 92.49 +1.00 → 81.09 कोई बदलाव नहीं
    वर्तमान (मई 2026) 99.51 92.49 81.09 913
    कुल वृद्धि (मार्च–मई 2026) +₹3.87 +₹3.91 +₹3.00 +₹60
    • पेट्रोल: 99.51 रुपये प्रति लीटर (पहले 98.64)
    • डीजल: 92.49 रुपये प्रति लीटर (पहले 91.58)
    • CNG: 81.09 रुपये प्रति किलो

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Hiked: इस महीने तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में क्या होगा नया रेट?

    पेट्रोल-डीजल के दाम में भी हुई बढ़ोतरी

    वहीं, दिल्ली सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बार पेट्रोल की कीमत में 0.87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

    • पेट्रोल में बढ़ोतरी: 0.87 पैसे प्रति लीटर
    • डीजल में बढ़ोतरी: 0.91 पैसे प्रति लीटर