दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 400 के पार पहुंचा AQI; बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां AQI 400 के पार जाने से लोगों ...और पढ़ें

दिल्ली की हवा जहरीली ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 408 के करीब पहुंचा।
राजधानी के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है।
बच्चे, बुजुर्ग जहरीली हवा से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा इस कदर जहरीली होती जा रही है कि अब यहां लोगों का सांस लेना तक दूभर हो चुका है। हर रोज सामने आ रहे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़े काफी डरावने हैं।
कभी 400 पार तो कभी 500 पार तो कभी 600 पार और आज यानी की शुक्रवार को भी एक्यूआई 408 के करीब पहुंच गया। अगर इसी तरह से यह बढ़ोतरी जारी रही, तो वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली एक जहरीली गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी होगी।
बेहद डरावना राजधानी के विभिन्न इलाकों का सूरतेहाल..
वहीं, वायु गुणवत्ता के लिहाज से दिल्ली के विभिन्न इलाकों की स्थिति भी काफी डरावनी बनी हुई है। मंदिर मार्ग 278, आरके पुरम 271, लोधी रोड 262, अरबिंदो मार्ग 332, करोब बाग 328, ओखला 340, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 251 है।
इस तरह से देखें, तो दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई अपनी गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है, जहां लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर लोग
हालांकि, सरकार की ओर से वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने की दिशा में कई तरह के प्रयास करने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है और इन सबका खामियाजा अगर किसी को भुगतना पड़ रहा है, तो वो है दिल्ली की जनता। यहां लोग एक जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं। इनके पास कोई विकल्प नहीं है।
लोगों को हो रही कई परेशानी
खासकर, इस जहरीली हवा की वजह से सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों को परेशानी हो रही है, जो पहले से ही किसी ना किसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं।
उनके लिए यह प्रदूषित वातावरण किसी विकराल समस्या को न्योता देने के बराबर है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर दिल्ली के इन इलाकों में जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सहूलियत के लिए जारी की एडवाइजरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।