बवाना से औचंदी बार्डर तक बनेगा एलिवेटेड रोड; हरियाणा तक आवाजाही होगी बेहतर; सरकार ने दी प्रोजेक्ट मंजूरी
दिल्ली सरकार ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र से औचंदी बार्डर तक 12 किमी एलिवेटेड रोड के लिए सलाहकार नियुक्ति को 3.94 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह परियोजना ...और पढ़ें

औचंदी बार्डर तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।
HighLights
दिल्ली सरकार ने एलिवेटेड रोड के लिए 3.94 करोड़ मंजूर किए।
बवाना से औचंदी बार्डर तक 12 किमी लंबा मार्ग बनेगा।
परियोजना से बाहरी दिल्ली में यातायात जाम से मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बवाना औद्योगिक क्षेत्र से लेकर औचंदी बार्डर तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाने की दिशा में सरकार ने एक कदम और बढ़ाया है। दिल्ली सरकार ने इस योजना पर काम करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति के लिए लगभग 3.94 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।
कंपनी इस एलिवेटेड रोड के लिए विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन करेगी, जिसमें यातायात सर्वेक्षण, प्रारंभिक डिजाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) आदि तैयार करने का काम भी शामिल होगा। यातायात जाम प्रभावित इस क्षेत्र में एलिवेटेड रोड बनने के बाद बवाना औद्योगिक क्षेत्र से लेकर हरियाणा तक आवाजाही आसान होगी। समय और ईंधन दोनों बचेंगे।
बाहरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर औचंदी बार्डर तक मार्ग पर यातायात जाम से राहत का प्लान बनाया जाना है। बवाना-औचंदी रोड से कनेक्टिड जितनी भी सड़कें हैं, उनपर जाम खत्म हो। एलिवेटिड फ्लाइओवर को नरेला और कंझावला रोड से भी कनेक्ट करने की योजना है। बवाना रोड और बवाना-औचंदी रोड एक तरफ दिल्ली के दर्जनों बाहरी इलाके और दूसरी तरफ हरियाणा के कुछ क्षेत्रों को जोड़ती हैं।
भारी जाम से परेशान लोगों को मिलेगी राहत
12 किलो मीटर लंबा यह सड़क बाहरी दिल्ली के व्यस्ततम मार्गाें से एक है। पिछले कुछ समय से पीक आवर के दौरान यहां भारी यातायात जाम रहता है। लोग लंबे समय से बवाना-औचंदी मार्ग पर एलिवेटिड कारिडोर बनाने की मांग कर रहे हैं।
खबरें और भी
इन क्षेत्रों को होगा फायदा
एलिवेटेड रोड बनने के बाद बवाना के बाहरी इलाकों से हरियाणा बार्डर तक यातायात सुगम होने की उम्मीद है। इस रोड से रोहिणी सेक्टर-35, बरवाला, सुल्तानपुर डबास, पूठखुर्द, सेक्टर-3, बवाना, औचंदी गांव, बवाना जेजे कालोनी, नांगल ठकरान समत कई क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा।
बवाना औद्योगिक क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और रोजगार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन वर्षों से यहां के उद्योगपति, व्यापारी, कर्मचारी और स्थानीय निवासी भारी ट्रैफिक जाम, मालवाहक ट्रकों के दबाव और सड़क संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। दिल्ली सरकार इस लंबे समय से चली आ रही समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य केवल सड़क बनाना नहीं, बल्कि दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना। - प्रवेश वर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बुलडोजर एक्शन, बुराड़ी में AAP नेता के अवैध निर्माण पर चला निगम का 'पीला पंजा'