विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर, गिरा AQI का ग्राफ, पहुंचा 300 के नीचे, जानें अपने इलाके का हाल

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:58 AM (IST)

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार देखा जा रहा है, एक्यूआई 300 से नीचे आ गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

दिल्ली का लुढका एक्यूआई ( फोटो स्रोत : जागरण )

दिल्ली का लुढका एक्यूआई ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. दिल्ली का एक्यूआई 300 के नीचे आया, हवा सुधरी।

  2. लगातार सुधार से दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत।

  3. ग्रेप 3 के तहत लगे प्रतिबंध अब हटा दिए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गुरुव्रार को एक्यूआई 300 के नीचे है। इससे साफ है कि हवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।

पिछले कई दिनों से दिल्ली का एक्यूआई 300 से कम है। जिसे दिल्ली के लोग अपने लिए राहत के रूप में देख रहे हैं। बुधवार को भी एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया गया था।

लंबे समय से दमघोंटू हवा में सांस ले रहे थे लोग

हालांकि, लंबे समय से दिल्ली के लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर थे। हवा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का सुधार दर्ज नहीं किया जा रहा था।

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 265 खराब
अशोक विहार 274 खराब
बवाना दिल्ली 320 बहुत खराब
चांदनी चौक दिल्ली 340 बहुत खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 280 खराब
नोएडा सेक्टर-62 126 मध्यम
इंदिरापुरम गाजियाबाद 219 खराब
हापुड़ 119 मध्यम
गुरुग्राम सेक्टर-51 271 खराब

कई बार तो एक्यूआई 500 और 600 को भी पार कर गया था। जिससे लोगों को काफी समस्याएं हो रही थीं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और स्वास्थ्य संबंधी समस्यओं से जूझ रहे लोगों को। लेकिन, अब राहत की बात यह रही कि एक्यूआई लुढक रहा है।

प्रशासन की ओर से भी किए जा रहे कई प्रयास

प्रशासन की ओर से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार लाने के लिए भी कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली की फिजा में लगातार सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

साथ ही, बेशक हवा की गुणवत्ता सुधर रही हो। लेकिन, लोगों को लगातार सावधानी बरतने के सुझाव दिए जा रहे हैं, ताकि आगे चलकर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सुधरने के बाद अब ग्रेप 3 के तहत लगे प्रतिबंधों को हटा दिया गया है, ताकि अन्य प्रकार की गतिविधियां शिथिल नहीं हो जाए। ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के तहत प्रतिबंध जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदलने वाले हैं ईंधन उपयोग करने के नियम? प्रदूषण रोकने के लिए CAQM ने उठाया बड़ा कदम

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।