विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से मिली कुछ निजात, AQI 221 पहुंचा

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:32 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2026 07:07 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है, आज एक्यूआई 221 दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 300 से नीचे रहने से दिल्लीवासियों को राहत मिली है, सरकार प्रदूषण नियंत्रण के उपाय कर रही है।

दिल्ली एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से मिली कुछ निजात (फोटो स्रोत : जागरण)

दिल्ली एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से मिली कुछ निजात (फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 221 दर्ज।

  2. पिछले दिनों से वायु गुणवत्ता में सुधार जारी।

  3. प्रदूषण नियंत्रण हेतु सरकारी प्रयास दिख रहे सफल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। आज एक्यूआई 221 है। पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई का ग्राफ 300 से नीचे ही है। लिहाजा, यह कहना गलत नहीं होगा कि वायु गुणवत्ता में सुधार का सिलसिला जारी है।

आमतौर पर जब एक्यूआई 300 के ऊपर रहता है, तो स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाती है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई का ग्राफ लगातार गिर रहा है, जिसे दिल्ली के लोगों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।

सर्दी की एंट्री के साथ बढ़ जाता है प्रदूषण

दिल्ली में सर्दी की एंट्री के बाद प्रदूषण का कहर अपने चरम पर पहुंच जाता है, जिससे यहां के लोगों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

खासकर, बच्चे, बुजुर्ग और पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को खासा परेशानी होती है।

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 232 खराब
अशोक विहार 219 खराब
बवाना दिल्ली 266 खराब
चांदनी चौक दिल्ली 261 खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 271 खराब
नोएडा सेक्टर-62 293 खराब
इंदिरापुरम गाजियाबाद 204 खराब
हापुड़ 141 मध्यम
गुरुग्राम सेक्टर-51 214 खराब

इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।

इन कारणों से हो रहा प्रदूषण

उधर, सर्दी के आगमन के बाद ही पंजाब और हरियाणा के किसानों की ओर से पराली जलाने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।

इससे भी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पैदा होती है और वायु गुणवत्ता बिगड़ जाता है। लेकिन, अब इस समस्या का भी समाधान करने की कोशिश जारी है, ताकि दिल्ली के लोग एक स्वच्छ हवा में सांस ले सकें और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

 

यह भी पढ़ें- गुलाबी सर्दी से 'गैस चैंबर' बनने तक... आंकड़ों की बाजीगरी और दिल्ली-NCR की दमघोंटू हवा का सच; कैसे घुला जहर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।