Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CJP का प्रदर्शन: सिंघु, टिकरी और औचंदी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 02:02 AM (GMT+05:30)

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद दिल्ली के सिंघु, टिकरी और औचंदी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, अर ...और पढ़ें

    बाहरी दिल्ली के सिंघु, टिकरी, औचंदी और अन्य बॉर्डर इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। (फाइल फोटो)

    बाहरी दिल्ली के सिंघु, टिकरी, औचंदी और अन्य बॉर्डर इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सिंघु, टिकरी, औचंदी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

    2. अतिरिक्त पुलिस बल, अर्धसैनिक बल तैनात किए गए।

    3. वाहनों और संदिग्धों की सघन जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों के बाद बाहरी दिल्ली के सिंघु, टिकरी, औचंदी और अन्य बॉर्डर इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बहुस्तरीय निगरानी शुरू कर दी गई है। यहां पर किसी भी बड़े समूह की एंट्री रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर वाहन और संदिग्ध व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन और संसद की ओर बढ़ने की कोशिश के बाद दिल्ली पुलिस अब कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। खासकर बाहरी दिल्ली से हरियाणा की सीमा से जुड़े सिंघु, टिकरी, औचंदी व दक्षिण पश्चिम में धांसा, कापसहेड़ा, नजफगढ़ और अन्य प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सख्त कर दी गई है।

    अर्धसैनिक बल और क्विक रिएक्शन टीम तैनात की गई

    सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल, दंगा नियंत्रण वाहन, अर्धसैनिक बल और क्विक रिएक्शन टीम तैनात की गई हैं। इसी तरह की व्यवस्था हरियाणा सीमा की तरफ भी देखी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बार्डर इलाके से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जगह-जगह जांच की जा रही है।

    कई स्थानों पर अस्थायी बैरिकेड लगाए गए हैं, जबकि संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस की विशेष टीमें लगातार सीमावर्ती इलाकों में गश्त कर रही हैं और खुफिया इकाइयों को हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली इलाके में हुई घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा रणनीति की समीक्षा की है। खास तौर पर उन सीमावर्ती रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है, जहां से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजधानी में प्रवेश कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    कैमरों और ड्रोन के जरिए भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही

    इसके अलावा बाहरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। यहां पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

    यह भी पढ़ें- छात्रों के संसद मार्च पर पुलिस एक्शन से भड़की कांग्रेस; खरगे बोले- आवाज दबा रही सरकार, प्रियंका ने नीतियों पर उठाए सवाल