दिल्ली में 3 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई बच्चों के VIDEO
दिल्ली पुलिस ने बवाना स्थित एक निजी स्कूल की तीन वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल कैब ...और पढ़ें

आरोपी बच्ची को टॉफी व चॉकलेट का लालच देकर कई मौकों पर उसके साथ गलत हरकत (अश्लील हरकत) करता था।
HighLights
दिल्ली के बवाना में 3 वर्षीय छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला।
स्कूल कैब चालक विकास टॉफी का लालच देकर करता था गलत हरकत।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी कैब चालक को किया गिरफ्तार।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बवाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की तीन वर्षीय नर्सरी की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्कूल कैब चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है। आरोपी बच्ची को टॉफी व चॉकलेट का लालच देकर कई मौकों पर उसके साथ गलत हरकत (अश्लील हरकत) करता था।
पुलिस के अनुसार, बच्ची जब आरोपी का नाम नहीं बता सकी, तब परिजनों ने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया। 24 अगस्त को स्कूल अधिकारियों ने बच्ची को तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाए, जिसमें उसने कैब चालक की पहचान की। इसके बाद यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
Delhi | A case of sexual abuse involving a three-year-old girl attending a private school in Delhi has come to light. A cab driver has been arrested on charges of sexual abuse. The incident involves the alleged sexual abuse of a three-year-old nursery student at a school in the…
— ANI (@ANI) August 31, 2026
जांच में सामने आया है कि विकास पिछले लगभग आठ महीनों से स्कूल की कैब चला रहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें कथित तौर पर छोटे बच्चों को टॉफी-चॉकलेट खिलाने के कई वीडियो मिले हैं। पुलिस ने जांच के हिस्से के रूप में स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के जनकपुरी में 6 महीने से सीवर जाम और गंदे पानी से 500 परिवार परेशान, बढ़ा डेंगू का खतरा
