Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्लीवासियों को CM रेखा गुप्ता की सौगात, होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर; कौन होंगे पात्र?

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 06:24 PM (IST)

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के परिवारों के लिए होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है। इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपये मंजूर कि ...और पढ़ें

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ी सौगात का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना एक प्रमुख वादा पूरा कर रही है और दिल्ली के परिवारों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    कैबिनेट बैठक में इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत राशन कार्ड धारकों को एक सिलिंडर की कीमत के बराबर 853 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजे जाएंगे।

    पाइपलाइन गैस उपभोक्ताओं को भी मिलेगी सुविधा

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पाइपलाइन गैस (PNG) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को भी 853 रुपये की राशि DBT के जरिए दी जाएगी, ताकि किसी भी पात्र परिवार को योजना से वंचित न रहना पड़े।

    यह भी पढ़ें- कुलदीप सेंगर की याचिका पर रोजाना सुनवाई करेगा दिल्ली HC, ट्रायल कोर्ट ने तय की थी 10 साल की सजा

    सरकार के मुताबिक, इस योजना का लाभ इसी होली से मिलना शुरू हो जाएगा, जबकि दिवाली पर भी पात्र परिवारों को इसी तरह सहायता राशि दी जाएगी। 

    एक-एक वादा करेंगे पूरा - CM रेखा गुप्ता

    मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि जनता से जो वादा किया है, वह एक-एक करके पूरा किया जाएगा। यह परिवारों के लिए खुशी का मौका है।”

    सरकार का दावा है कि यह कदम दिल्ली के लाखों परिवारों को सीधी राहत पहुंचाएगा और महंगाई के दौर में त्योहारों की खुशियों को दोगुना करने में सहायक साबित होगा।

    यह भी पढ़ें- भीड़भाड़ नहीं, अब हाईटेक आउटलेट्स! दिल्ली में शराब की दुकानों का होगा 'मॉडर्न मेकओवर', मिलेगा लग्जरी अनुभव