Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में आज छाए रहेंगे बादल, एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर रहा कम; IMD का यलो अलर्ट

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    बुधवार को दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इससे दृश्यता प्रभावित होगी और दिन में आंशि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार की सुबह भी राजधानी में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिन में भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और नौ डिग्री के लगभग रहने की संभावना है।

    वहीं मंगलवार को भी दिल्ली में ऐसा ही माैसम बना रहा। सुबह कहीं मध्यम तो कहीं घने कोहरे ने परेशान किया। इससे दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हुआ। सुबह छह बजे आइजीआई और सफदरजंग दोनों ही एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर महज 100 मीटर रिकॉर्ड किया गया। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रही तो तेज धूप भी निकली।

    मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 100 से 49 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। पालम दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    मंगलवार को दिल्ली के अलग अलग इलाकों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    इलाका अधिकतम (Max) न्यूनतम (Min)
    सफदरजंग 22.5 9.4
    पालम 19.5 8.6
    लोधी रोड 21.8 9.6
    रिज 21.7 11.0
    आयानगर 21.8 10.3
    राजघाट 21.1 11.6
    मयूर विहार 19.9 10.2

    यह भी पढ़ें- खराब मौसम की वजह से दिल्ली जा रही उड़ान लखनऊ डाइवर्ट, घंटों लेट हुई ट्रेनें