चार मंत्रियों के चलते दिल्ली सरकार के लोगो की लॉन्चिंग टली, अब सीएम रेखा गुप्ता ने कर दिया बड़ा एलान
दिल्ली सरकार का लोगो, जो 1 नवंबर को दिल्ली दिवस पर जारी होने वाला था, उसे फिलहाल टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि लोगो का अनावरण तभी होगा जब सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद हों। चार मंत्रियों के राज्य से बाहर होने के कारण यह फैसला लिया गया। यह लोगो दिल्ली की विशिष्ट पहचान और आधुनिक शासन का प्रतीक होगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के चलते दिल्ली सरकार का शनिवार को अपना लोगो जारी नहीं हो सका। दिल्ली दिवस पर शनिवार को इस लोगो को जारी किया जाना था। मगर मुख्यमंत्री ने चार मंत्रियों के दिल्ली से बाहर होने के कारण लोगों को जारी करने का कार्यक्रम बदल दिया। मंत्री बिहार में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। अब बिहार चुनाव के बाद ही लोगो जारी होगा। संभव है इसमें कुछ और बदलाव भी हो सकते हैं। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहती हैं सभी मंत्रियों के साथ लोगो को लेकर एक बार चर्चा कर ली जाए उसके बाद ही इस पर अंतिम मुहर लगेगी।
गौरतलब यह भी है दिल्ली के नाम बदलने को लेकर भी चर्चा तेज हो रही है। एक तरफ अंग्रेजी में भी दिलही को दिल्ली लिखे जाने की भाजपा के वरिष्ठ नेता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने मांग की है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखे जाने की मांग उठा दी है। हालांकि विश्व हिन्दू परिषद भी दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ रखे जाने की मांग उठ चुका है। सूत्राें की मानें तो इन मुद्दों को देखते हुए भी दिल्ली कैबिनेट में चर्चा हो सकती है और संभव है कि लोगों में भी कुछ प्रतीक बदले जा सकते हैं।
बता दें कि दिल्ली के अपने इतिहास में पहली बार है कि दिल्ली को एक अपना लोगो मिलने वाला है, जो शहर की विरासत से लेकरी दिल्ली के माडल लुक विभिन्न मुद्दों को शामिल किते हुए तैयार किया जा रहा है। मनाया जाता है कि यह प्रतीक राजधानी के प्रशासनिक और सांस्कृतिक विकास में एक महत्वपूर्ण रूप से मील का पत्थर साबित होगा।
अधिकारियों के अनुसार, इस साल की शुरुआत में MyGov प्लेटफार्म पर आयोजित एक देशव्यापी डिज़ाइन प्रतियोगिता के माध्यम से इसके लिए 1,800 से ज़्यादा एंट्री मिलीं। डिज़ाइनों की समीक्षा एक चयन पैनल द्वारा की गई और बाद में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा अंतिम मंज़ूरी के लिए शार्टलिस्ट किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जीतने वाला डिज़ाइन दिल्ली के 'इतिहास और इनोवेशन के भावपूर्ण सह-अस्तित्व' को दिखाता है। जबकि ज़्यादातर भारतीय राज्यों के पास लंबे समय से अपनी पहचान दिखाने वाले ऑफिशियल प्रतीक हैं
इस तरह का होगा दिल्ली का लोगो
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक विशिष्ट दृश्यात्मक आदर्श तैयार करना है जो आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित शासन को प्रतिबिंबित करे। विरासत और विकास को प्रदर्शित करे। संस्कृति, लोकतंत्र और नवाचार का प्रतीक हो। दिल्ली को एक पहचान योग्य, वैश्विक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करे। नागरिक भागीदारी, प्रगति और प्रौद्योगिकी का प्रतिनिधित्व करे। तुलनात्मक रूप से, दिल्ली के लोगो से एक महानगरीय पहचान का संदेश मिलने की उम्मीद है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।