Trending

    दिल्ली में होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 04:27 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने ड्राई डे सूची में संशोधन किया है, जिसके तहत होली को अब इस सूची से बाहर कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 4 मार्च को होली के अवसर पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सरकार ने संशोधित सूची में होली को शामिल नहीं किया। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने ड्राई-डे की सूची में संशोधन करते हुए होली के दिन को सूची से बाहर कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 4 मार्च को होली के अवसर पर राजधानी में शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

    सरकार की ओर से जारी नए आदेश में ड्राई-डे (शराबबंदी वाले दिनों) की सूची को अपडेट किया गया है। इस संशोधित सूची में होली को शामिल नहीं किया गया है।

    गौरतलब है कि पूर्व में होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहती थीं। वहीं कई अन्य राज्यों में भी इस दिन शराब बिक्री पर रोक रहती है। हालांकि इस वर्ष दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन सभी लाइसेंसी शराब की दुकानें सामान्य रूप से संचालित होंगी।

    एनसीआर के अन्य शहरों की स्थिती

    इसबीच दिल्ली में पाबंदी के बीच एनसीआर के शहरों में स्थिती विपरीत है जहां हर बार की तरह ड्राई-डे रहने की संभावना है। ग्रेटर नोएडा में तो प्रशासन ने आदेश जारी कर ड्राई-डे की घोषणा भी कर दी है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य शहरों में भी शराब की दुकानें बंद रहने के आसार हैं

    यह भी पढ़ें- होली पर ‘नो ड्रिंक’: ग्रेटर नोएडा में 4 मार्च को ड्राई-डे घोषित, दिनभर नहीं मिलेगी शराब