दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट अब खुले, न्यू दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी बहाल
DMRC ने घोषणा की है कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खोल दिए ...और पढ़ें

जंतर मंतर पर शुक्रवार को प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। यह दृश्य जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट का है। जागरण
HighLights
दिल्ली मेट्रो के सभी एंट्री-एग्जिट गेट अब खुले।
न्यू दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी बहाल हुई।
जंतर मंतर प्रदर्शन के कारण 12 स्टेशन प्रभावित थे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सेवा अपडेट जारी करते हुए जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खोल दिए गए हैं। जंतर मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते शुक्रवार को दिन में हुए प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
मेट्रो ने कहा- आधिकारिक सूचनाओं पर रखें नजर
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी अब उपलब्ध है। यात्री सामान्य रूप से स्टेशनों में प्रवेश-निकास कर सकते हैं और न्यू दिल्ली स्टेशन पर लाइन बदलने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखें और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करें।
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026
Entry and exit gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network are now open. The interchange facility at New Delhi Metro station is also available.
प्रदर्शन के चलते बंद किए थे मेट्रो के द्वार
बता दें कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी ने शुक्रवार सुबह ही जनपथ, पटेल चौकस केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आइएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली सहित 11 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था। दोपहर लगभग 12 बजे बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया था।
अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की पाबंदी
इन स्टेशनों पर न तो कोई यात्री बाहर से अंदर जा सकता है और न ही किसी को स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति थी। राजीव चौक, मंडी हाउस, आइएनए, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन, दोपहर सवा दो बजे से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा बंद कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
