Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर, मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या

    Updated: Thu, 21 May 2026 08:25 AM (IST)

    दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां शारदा और उनके 14 वर्षीय बेटे खुशहाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मां-बेटे की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. गोविंदपुरी में मां शारदा और बेटे खुशहाल की हत्या

    2. चाकू से गोदकर वारदात को अंजाम दिया गया

    3. शुरुआती जांच में हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां देर रात एक घर के अंदर मां और बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

    मृतकों की पहचान 42 वर्षीय शारदा और उनके 15 वर्षीय बेटे कुशल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के वक्त घर में सिर्फ मां-बेटा ही मौजूद थे। शारदा के पति रात को बुध बाजार में अपनी दुकान लगाने के बाद घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजे के नीचे से खून बहता हुआ देखा।

    घबराकर जब वह घर के अंदर दाखिल हुए, तो किचन का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अंदर उनकी पत्नी शारदा और बेटा कुशल खून से लथपथ मृत पड़े हुए थे। दोनों पर किसी भारी और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे।

    क्या है हत्या की मुख्य वजह?

    पीड़ित पति ने तुरंत इस भयावह घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस की कई स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।

    खबरें और भी

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस घर के आसपास और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के वक्त घर में किसने एंट्री की थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के वेलकम इलाके में एक युवक की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस