विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Published: Fri, 11 Sep 2026 01:51 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 11 Sep 2026 02:33 PM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया है।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू।

  2. मौसम सुहाना हुआ, गर्मी से मिली राहत।

  3. ग्रेटर नोएडा के जेवर और नोएडा में वर्षा।

जागरण ब्यूरो, दिल्ली-एनसीआर। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया है। एक ओर जहां ग्रेटर नोएडा के जेवर में तेज बारिश हो रही है, वहीं नोएडा में भी वर्षा का दौर शुरू हो चुका है।

आईएमडी का रेड अलर्ट

सिर्फ नोएडा-ग्रेटर नोएडा ही नहीं दिल्ली के भी कई इलाकों से हल्की से तेज बारिश की खबरें आ रही हैं। वहीं शुक्रवार दिन में आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

WhatsApp Image 2026-09-11 at 14.09.44 (1)

पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज रोड पर ईस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट के पास होती वर्षा। फोटो- पी. कुमार

बता दें कि आज सुबह से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए थे। फिर सुबह 10.00 बजते-बजते तेज धूप हो गई। हालांकि दोपहर 1.30 बजे के बाद से एक बार फिर मौसम बदला और तेज हवा के साथ कई जगह बारिश शुरू हो गई है।