Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्क में शाम के समय दिखें संदिग्ध तो पुलिस को जरूर बताएं, हो सकते हैं कच्छा बनियान गिरोह के बदमाश

    Updated: Wed, 06 May 2026 04:08 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने सर्वोदय एन्क्लेव में कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पहली वारदात के बाद पकड़े गए। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पुलिस ने बताया कैसे रहें सावधान। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कच्छा बनियान गिरोह का आतंक तो वर्ष 2000 के आसपास पुलिस ने खत्म कर दिया था, पर इसके बाद भी छिटपुट घटनाओं में इनकी संलिप्तता सामने आती रही।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह ने सर्वोदय एन्क्लेव में दो-तीन दिनों तक रेकी की थी। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक इस गिरोह की यह पहली वारदात थी।

    दूसरी घटना को अंजाम देने से पहले आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आस-पास के पार्कों में संदिग्ध लोगों के दिखने पर फौरन पुलिस को सूचित करें। कालोनी में सामान बेचने वालों अनजान लोगों पर भी नजर रखें।

    नागरिकों से पुलिस की अपील

    • सोसाइटी या कॉलोनियों में अनजान या संदिग्ध लोगों के दिखने पर पुलिस को सूचित करें।
    • आरडब्ल्यूए आपने आसपास पार्कों में शाम के समय सुरक्षा जांच सुनिश्चित कराए।
    • पार्कों में संदिग्ध व्यक्ति या समूह के दिखने पर पुलिस को सूचना दें।
    • खिलौने बेचने वालों, गुब्बारा बेचने वालों की गतिविधियों पर नजर रखें, कुछ भी संदिग्ध लगे तो पुलिस को बताएं।


    गुलेल से लेकर हाइड्रोलिक प्रेशर कटर तक मिले

    आरोपितों के पास से घर तोड़ने के कई उपकरण मिले हैं। हाइड्रोलिक प्रेशर कटर, स्टील बोल्ट कटर, क्रेसेंट रिंच (पाना), दो हेवी-ड्यूटी स्क्रूड्राइवर, जेड-आकार की लोहे की रॉड, लोहे की जाली काटने वाला कटर, 50 पत्थर की गोलियों (छर्रों) के साथ चार गुलेल, तीन टार्च बरामद की गई।

    वहीं एक चाकू व तीन कारतूस के साथ एक सेमी-आटोमैटिक पिस्टल (7.65 एमएम) एवं चार कारतूस के साथ दो देसी पिस्टल भी बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपित गुलेल से पालतू जानवरों को निशाना बनाते थे।

    सर्वोदय एन्क्लेव मामले में बरामद सामान

    • तीन जोड़े सोने की झुमकी/कान की बालियां
    • एक जोड़ी चांदी की झुमकी
    • तीन जोड़े कीमती पत्थरों जड़े सोने के 'ईयर टॉप्स'
    • एक जोड़ा सोने का 'ईयर टॉप्स' -चांदी का एक लॉकेट


    मध्य प्रदेश के गुना में कई वारदातों में रहा है गिरोह, गिरफ्तार आरोपियों पर दर्ज केस

    1. निर्मल पारदी उर्फ निखिल (34 वर्ष): थाना गुना में चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट के तीन मामले एवं चाचौड़ा थाने में डकैती का एक मामला।
    2. सम्राट उर्फ समर उर्फ समर्थ उर्फ काला (30 वर्ष): थाना गुना में चोरी, सेंधमारी और डकैती का एक मामला एवं राघोगढ़ थाने में चोरी का एक मामला।
    3. अंबर उर्फ डेविन (25 वर्ष): थाना धरनावदा में हत्या का प्रयास, दंगा व मारपीट के दो मामले एवं थाना बदरवास में लूट, डकैती व आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज है, जिसमें उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित है।
    4. काकेश उर्फ काके (24 वर्ष): थाना धरनावदा में हत्या, मारपीट व दंगा का एक मामला।
    5. कृष उर्फ देवा (18 वर्ष): कोई मामला नहीं।
    6. नाबालिग (17 वर्ष): कोई मामला नहीं।