दिल्ली-NCR में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े दो ISI ऑपरेटिव गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सदस्य दिल्ली-एनसीआर में टारगेट किलिंग और ग्रेनेड ...और पढ़ें

पुलिस ने दोनों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के इशारों पर काम करने वाले गैंगस्टर और आईएसआई से संबंधित शहजाद भट्टी के निर्देश पर काम करने वाले एक खतरनाक आपराधिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजवीर (21 वर्ष) और विवेक बंजारा (19 वर्ष) बताई गई है। पुलिस ने दोनों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ग्वालियर के रहने वाले हैं दोनों
पुलिस टीम ने एनसीआर क्षेत्र में फायरिंग, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग करने की साजिश रचने वाले भट्टी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, राजवीर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डाबरा क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, विवेक ग्वालियर का ही रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से गिरोह में भर्ती किया गया था।
पुलिस को ऐसे मिलता गया सुराग
मुखबिरों के हवाले से सूचना मिली थी कि विवेक बंजारा ग्वालियर के डाबरा में छिपा बैठा है। इसके बाद उसे ऑपरेशन चलाकर 16 अप्रैल को गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। वहीं, पूछताछ में उसने राजवीर के बारे में भी जानकारी दे दी। फिर पुलिस टीम ने 18 अप्रैल को राजवीर को सराय काले खां से गिरफ्तार कर लिया। वह शहजाद भट्टी के इशारे पर दिल्ली-एनसीआर स्थित नामी होटलों से उगाही करने की साजिश रच रहा था।
आपत्तिजनक वीडियो और वॉइस नोट्स मिले
इस बीच पुलिस को राजवीर के कब्जे से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉइस नोट्स मिले हैं। स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि शाहजाद भट्टी और उसके भारत स्थित साथी दिल्ली-एनसीआर में टारगेट किलिंग और हमलों की साजिश रच रहे हैं।
गैंग में ऐसे जुड़ा...
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि राजवीर को सोशल मीडिया के जरिये किसी राना भाई ने गैंग से जोड़ा था। बाद में राजवीर ने विवेक को भी राना से मिलवाया। मार्च माह में शहजाद भट्टी ने राजवीर को किसी को अहममदाबाद भेजकर हथियार लाने का आदेश दिया था। इसके बाद राजवीर के कहने पर विवेक को अहमदाबाद भेज दिया। हालांकि, हथियारों की डीलिंग नहीं हो पाई। फिर भट्टी ने ही पांच हजार रुपये का इंतजाम कर अहमदाबाद में विवेक के ठहरने की व्यवस्था कराई थी।

फिर अमृतसर से ले आए हथियार
इसके बाद 9 अप्रैल को भट्टी के ही आदेश पर राजवीर और विवेक अमृतसर पहुंचे थे। इसके बाद 9 अप्रैल को दोनों अमृतसर गए और वहां से एक पिस्तौल, 15-20 कारतूस तथा 20 हजार रुपये लेकर आए थे।
उन हथियारों का इस्तेमाल एसएएस नगर के जीरकपुर स्थित एक क्लब पर फायरिंग करने के लिए किया गया था। शहजाद भट्टी ने उस क्लब से रंगदारी मांगी थी। 11 अप्रैल को राजवीर ने क्लब पर फायरिंग करने की कोशिश की थी।
हालांकि, तकनीकी खामी के चलते वह ऐसा न कर सका। फिर विवेक बंजारा ने भट्टी को दिखाने के लिए एक वीडियो शूट कर भेजा भी था।
दिल्ली आते समय छिपा दिए हथियार
राजवीर ने दिल्ली जाते समय हथियार को किसी जगह छिपा दिया और उस स्थान के कोऑर्डिनेट्स शहजाद भट्टी को भेज दिए। इसके बाद राजवीर दिल्ली-एनसीआर में 3-4 दिन रहने के बाद फरीदकोट गया और वहां भट्टी द्वारा भेजे गए एक व्यक्ति से एक पिस्तौल तथा छह जिंदा कारतूस हासिल किए।
वह दिल्ली लौट आया ताकि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के किसी नामी होटल को निशाना बना सके। हालांकि, इसे अंजाम देने से पहले ही 18 अप्रैल को उसे सराय काले खां क्षेत्र से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
अमृतसर से ले आए थे हथियार
मामले में 31 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों को सोशल मीडिया के जरिए 'राना भाई' नाम के व्यक्ति ने भर्ती किया था। मार्च में भट्टी ने राजवीर को हथियार लाने के लिए अहमदाबाद भेजा था।
नामी होटल को बनाने वाला था निशाना
राजवीर ने जिरकपुर के एक क्लब पर फायरिंग की कोशिश की थी, जिसे भट्टी ने एक्सटॉर्शन के लिए निशाना बनाया था। वह दिल्ली-एनसीआर में एक नामी होटल को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। हालांकि, समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, बुलंदशहर में 27 मुकदमे दर्ज
यह भी पढ़ें- दिल्ली से बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भीड़, हावड़ा और जलपाईगुड़ी के लिए चल रहीं स्पेशल ट्रेनें
यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी झेलने को तैयार हो जाएं दिल्लीवाले, 44°C तक पहुंच सकता है तापमान; IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।