Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, थाईलैंड की 3 समेत 15 युवतियां मुक्त

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 10:54 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 15 लड़कियों को जबरन जिस्मफरोशी से मुक्त कराया। इनमें तीन थाईलैंड की लड़क ...और पढ़ें

    स्पा सेंटर में जबरन करा रहे थे जिस्मफरोशी। जागरण

    स्पा सेंटर में जबरन करा रहे थे जिस्मफरोशी। जागरण

    HighLights

    1. दक्षिणी दिल्ली के स्पा सेंटरों से 15 लड़कियां मुक्त कराई गईं।

    2. थाईलैंड की तीन लड़कियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे।

    3. पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत FIR दर्ज की।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कोटला मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में संचालित तीन स्पा सेंटर से पुलिस ने थाइलैंड की तीन समेत कुल 15 लड़कियों को मुक्त कराया। आरोप है थाइलैंड की लड़कियों का पासपोर्ट रख लिया गया था और उनसे जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही थी।

    मिशन मुक्ति फाउंडेशन व रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन ने इसकी शिकायत दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल से की। एसीपी डिफेंस कालोनी के नेतृत्व में टीम गठित हुई। 10 जून को कुछ पुलिसवालों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया।

    पुष्टि होते ही टीम ने छापेमारी की। तीनों स्पा सेंटर से तीन थाइलैंड की लड़कियों के साथ ही उत्तर प्रदेश व हरियाणा की 12 लड़कियों को भी मुक्त कराया।

    पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिकों तालिब, मंजू बिष्ट, गुड्डू कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा तीन, चार व पांच के तहत एफआइआर दर्ज किया है। पीड़िताओं को बयान दर्ज कर उन्हें वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मोहाली में स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था यह काम; पुलिस ने लिया एक्शन, संचालिका और मालिक पर केस

    यह भी पढ़ें- रतलाम के स्पा सेक्स रैकेट मामले में पुलिस जांच पर सवाल; जिस थाना प्रभारी को नोटिस दिया, उसी को सौंप दी जिम्मेदारी