Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को हो सकती है भारी बारिश; 3 दिन का अलर्ट

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:50 PM (IST)

    दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि पिछले अलर्ट कई बार गलत साबित हुए हैं। सोमवार को हल्की बारि ...और पढ़ें

    दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान। (फाइल फोटो)

    दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दिल्ली में मंगलवार-बुधवार को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट।

    2. सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

    3. अगले तीन दिनों तक राजधानी में बारिश का दौर रहेगा जारी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार और बुधवार को राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में एक बार फिर से मानसून की अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा का भी येलो अलर्ट जारी किया है।

    हालांकि यहां यह उल्लेख करना गलत नहीं होगा कि बीते दिनों मौसम विभाग का यलो अलर्ट कई बार बेमानी हो चुका है। अलर्ट के बावजूद वर्षा हुई ही नहीं। कई बार तो अलर्ट बदलना पड़ा और कई बार वापस भी ले लिया गया।

    इस बीच सोमवार को अल सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। दिन भर बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली चलती रही। इससे तापमान में भी खासी गिरावट देखने को मिली।

    हवा में नमी का स्तर 98 से 74 प्रतिशत रिकॉर्ड

    अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम 31.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 74 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। वर्षा 7.2 मिमी रही।

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन राजधानी में वर्षा का दौर चलेगा। बृहस्पतिवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा संभावित है। इसके बाद फिर अगले कई दिन बादलों की आवाजाही चलेगी मगर वर्षा होने का पूर्वानुमान नहीं है। इस दौरान तापमान 31 से 34 डिग्री तक ही रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- दिल्लीवाले ध्यान दें, 23 और 24 जुलाई को कई इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, जल बोर्ड ने बताई वजह

    खबरें और भी