विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराकर चलाया तलाशी अभियान

Published: Fri, 30 Oct 2026 01:55 PM (IST)

राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सुरक्षा ...और पढ़ें

दिल्ली में फिर मिली बम की धमकी। (AI-Image)

दिल्ली में फिर मिली बम की धमकी। (AI-Image)

HighLights

  1. दिल्ली के स्कूलों को ईमेल से बम धमकी मिली।

  2. सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर खाली कराकर गहन तलाशी ली।

  3. गहन जांच के बाद धमकी को हॉक्स करार दिया गया।

साकिब खान, नई दिल्ली। राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक बार फिर कई स्कूलों को धमकी मिलने से अफरातफरी मच गई।

शुक्रवार को हुमायूं रोड स्थित एसपीवी और आरएस जूनियर माडर्न स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और दमकल विभाग, बॉम्ब स्क्वॉड सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर खाली कराकर सघन अभियान चलाया।

काफी तलाश के बाद कुछ संदिग्ध नहीं मिला तो इसे हॉक्स करार दिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली रूट पर चुनौती: दीपावली से पहले हड़ताल, रोडवेज पर बढ़ा दबाव

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर करते वक्त सावधान! सामने आ सकती है चट्टान, चार महीने में भी नहीं हुआ काम