संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली की इन सड़कों पर बढ़ेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
संसद के मानसून सत्र के कारण 20 जुलाई से नई दिल्ली क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों और चौराहों पर भीड़भाड़ की आशंक ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा।
नई दिल्ली क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान संसद भवन और नई दिल्ली क्षेत्र में वीवीआइपी आवाजाही बढ़ने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने के कारण कई प्रमुख सड़कों और चौराहों पर यातायात प्रभावित रह सकता है।
इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से यात्रा की बेहतर योजना बनाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
इन मार्गों से बचने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, संसद मार्ग, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। आवश्यकता न होने पर इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है।
इसी तरह विजय चौक, पटेल चौक, बोट क्लब, बूटा सिंह मार्ग, रेल भवन, प्राइम चौक, सुनेहरी मस्जिद, जीआरजी और जलेबी चौक जैसे प्रमुख चौराहों पर भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को इन क्षेत्रों में अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
इन वैकल्पिक मार्गों को इस्तेमाल करने का सुझाव
यातायात पुलिस ने जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग और पंचशील मार्ग को वैकल्पिक रास्तों के रूप में सुझाया है।
खबरें और भी
इसके अलावा विनय मार्ग, आउटर सर्कल (कनाट प्लेस), बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड और सरदार पटेल मार्ग का भी आवश्यकता अनुसार उपयोग किया जा सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों के सहयोग से संसद के मानसून सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सकेगा।