विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आज 11 से 3 बजे तक 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, 22 प्वाइंट पर BRICS Summit मोटर कारकेड रिहर्सल का असर

Updated: Tue, 01 Sep 2026 10:17 AM (IST)

दिल्ली में आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ब्रिक्स समिट 2026 (BRICS Summit 2026) की मोटर कारकेड ...और पढ़ें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट (11-13 सितंबर 2026) की इस रिहर्सल के लिए एडवायजरी जारी की है। एआई इमेज

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट (11-13 सितंबर 2026) की इस रिहर्सल के लिए एडवायजरी जारी की है। एआई इमेज

HighLights

  1. ब्रिक्स समिट 2026 रिहर्सल के कारण दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन।

  2. आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कई मार्ग प्रभावित।

  3. यात्रियों को मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारियों के तहत आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मोटर कारकेड रिहर्सल होने के कारण नई दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट (11-13 सितंबर 2026) की इस रिहर्सल के दौरान 22 डायवर्जन पॉइंट्स और 35 से अधिक सड़कों पर रेगुलेशन रहेगा।

प्रभावित सड़कें

सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, केमल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टिटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग आदि।

traffic

प्रमुख डायवर्जन पॉइंट्स

  • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ/कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट, वंदे मातरम मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर समेत कुल 22 स्थानों पर वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक रूट

पुलिस ने न्यू दिल्ली, ओल्ड दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के साथ-साथ गुरुग्राम, द्वारका, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एयरपोर्ट जाने वालों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं। एयरपोर्ट यात्रा के लिए मेट्रो का इस्तेमाल सबसे बेहतर विकल्प बताया गया है। ट्रांसपोर्ट सेवाएं

  • बस: वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट डायवर्जन संभव।
  • मेट्रो: सभी स्टेशनों पर पूरी तरह संचालित, कोई व्यवधान नहीं।
  • टैक्सी/ऑटो: निर्धारित जगहों को छोड़कर सड़क किनारे पार्किंग प्रतिबंधित।
0f9fd2b0-1c9f-4ab0-9022-b4e5fefb9a6e

इन बातों का रखें ख्याल

  • आपात और मेडिकल वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाते समय अतिरिक्त समय निकालें।
  • सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।
  • नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के अंदर सड़क किनारे पार्किंग सख्त मना है।
  • ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि पूरी जानकारी के लिए traffic.delhipolice.gov.in पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें- कमर्शियल LPG सिलिंडर हुआ महंगा, यहां ₹3000 से ऊपर है रेट; चेक करें दिल्ली-मुंबई और नोएडा समेत बाकी शहरों का दाम

यह भी पढ़ें- करीब डेढ़ दशक बाद भी अधूरे हैं दिल्ली की महिलाओं से किए वादे, फीडर बस से महिला मार्शल तक नहीं पहुंची सुरक्षा