Late Trains: 3.25 घंटे देरी से रवाना होगी दिल्ली-दरभंगा हमसफर स्पेशल, घंटों लेट चल रही कई ट्रेनें
मंगलवार को लंबी दूरी की ट्रेनों की स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन कुछ पूर्व दिशा की ट्रेनें अभी भी देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष 3.25 घंटे की देरी से रवाना होगी। लोकल ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

कोहरे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार को लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कुछ कम रही। पिछले दिनों की तुलना में मंगलवार को लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें समय पर या दो घंटे से कम देरी से चल रही हैं, लेकिन दरभंगा और बरौनी हमसफर सहित पूर्व दिशा की कुछ ट्रेनों के यात्रियों की परेशानी दूर नहीं हो रही।
देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण वापसी दिशा में नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष (02570) 3.25 घंटे के देरी से अपराह्न 3.40बजे रवाना होगी। वहीं, लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। सुबह उन्हें अपने कार्यस्थल पर समय से पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
बुलंदशहर-तिलक ब्रिज पैसेंजर (64567) एक घंटे, पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64002), जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54036) व सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू (64558) 45 मिनट, कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64452), शामली-पुरानी दिल्ली एमईएमयू (64034) सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54474) आधे घंटे के देरी से चल रही हैं। कई अन्य लोकल ट्रेनें भी लेट हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुबह हल्का कोहरा पड़ने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
| ट्रेन | देरी |
|---|---|
| मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12557) | ढाई घंटे |
| जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (04007) | साढ़े आठ घंटे |
| होशियारपुर-आगरा छावनी एक्सप्रेस(11906) | सवा दो घंटे |
| मानसी-नई दिल्ली विशेष (04453) | सवा आठ घंटे |
| दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569) | सवा सात घंटे |
| बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563) | सवा छह घंटे |
| बांद्रा टर्मिनल-लुधियाना विशेष (09098) | साढ़े चार घंटे |
| पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस | पांच घंटे |
| सहरसा-अमृतसर गरीब रथ (12203) | सवा तीन घंटे |
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, मौसम विभाग ने बताया दिसंबर में कितना गिरेगा पारा?
यह भी पढ़ें- दिल्लीवालों पर भारी नवंबर: बिन बारिश विषैली हवा ने 16 दिन लगातार ‘बहुत खराब’ AQI का बनाया रिकॉर्ड

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।