दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर काम के चलते 14 मई तक रेल सेवा प्रभावित, कई लोकल ट्रेनें रद और एक्सप्रेस के रूट बदले
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यार्ड उन्नयन कार्य के कारण कई लोकल ट्रेनें 14 मई तक रद्द कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव कि ...और पढ़ें

कई लोकल ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई के मार्ग में बदलाव। (AI Generated Image)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यार्ड का उन्नयन कार्य चल रहा है। इंटरलाकिंग का कार्य पूरा करने के लिए कई लोकल ट्रेनों को निरस्त करने और कई के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यार्ड उन्नयन के बाद ट्रेन परिचालन में पहले से बेहतर होगी। ट्रेनों को सुरक्षित और समय पर चलाने में मदद मिलेगी।
निरस्त की गईं ट्रेनें
- नई दिल्ली-रोहतक एक्सप्रेस (14323/14324) 13 मई तक निरस्त रहेगी।
- पुरानी दिल्ली-जींद पैसेंजर (54031/54032) 13 मई तक निरस्त रहेगी।
- जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54034) 13 मई तक निरस्त रहेगी।
- पुरानी दिल्ली-जाखल पैसेंजर (54035/54036) 13 मई तक निरस्त रहेगी।
- शकूरबस्ती-नई दिल्ली ईएमयू (64018) 13 मई तक निरस्त रहेगी।
- पुरानी दिल्ली-शामली पैसेंजर (54057) 13 मई तक निरस्त रहेगी।
- शामली-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54058) 14 मई तक निरस्त रहेगी।
- पुरानी दिल्ली-नरवाना पैसेंजर (54033) 10 से 12 मई तक निरस्त रहेगी।
रेवाड़ी-मेरठ छावनी पैसेंजर, श्री माता वैष्णो देवी-कन्याकुमारी एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी-चेन्नई, श्री माता वैष्णो देवी-जबलपुर एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी-कोटा एक्सप्रेस, नांदेड़-श्री गांगानगर एक्सप्रेस, अगरतला-फिरोजपुर छावनी एक्सप्रेस, कामख्या-रोहतक एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।