Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े CNG के दाम, 1 रुपये की हुई बढ़ोतरी; फटाफट चेक करें नया रेट

    Updated: Sun, 17 May 2026 09:21 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब नई दर 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जो आज सुबह से लागू है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    दिल्ली-एनसीआर में फिर से सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिर से महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम फिर से बढ़ गए हैं। इस बार एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

    अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह नई दरें आज यानी रविवार सुबह से ही लागू हो गई हैं।

    पहले हुई थी 2 रुपये की बढ़ोतरी

    बता दें कि अभी दो दिन पहले ही सीएनजी के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब फिर से सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों पर महंगाई की डबल मार पड़ गई है।

    ऑटो और कैब चालकों पर पड़ेगा ज्यादा असर

    सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर ऑटो, कैब और निजी वाहन चालकों पर पड़ेगा। एक सप्ताह के अंदर दो बार सीएनजी के दाम बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ऑटो और कैब का किराया भी महंगा हो सकता है, जिसका असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ेगा। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में CNG के दाम भी बढ़े, लाखों लोगों को लगा महंगाई का झटका; क्या है नया रेट