Delhi-NCR Weather: आज होली पर 33 डिग्री के पार पहुंचेगा दिल्ली-एनसीआर का पारा, चलेंगी तेज हवाएं
होली (रंगोत्सव) पर दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना ...और पढ़ें
-1772581807455_m.webp)
दिल्ली में होली पर आसमान रहेगा साफ।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को रंगोत्सव पर दिन भर आसमान साफ रहेगा। तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह भी गर्म ही होगी और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं भी चलेंगी। बीच बीच में हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है।
इस बीच मंगलवार को भी दिल्ली में मौसम साफ ही रहा। सुबह ही तेज धूप खिल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 31.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 15.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 90 से 33 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ मंगलवार को दिल्ली की हवा फिर बिगड़ गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआइ 216 दर्ज हुआ। इसे ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 193 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 23 अंकों की वृद्धि देखने को मिली है। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।
| स्थान | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| सफदरजंग | 31.5 | 15.6 |
| पालम | 29.4 | 13.8 |
| लोधी रोड | 31.4 | 14.6 |
| रिज | 31.5 | 17.3 |
| आयानगर | 31.6 | 15.1 |
| राजघाट | 30.0 | 17.8 |
| नजफगढ़ | 29.9 | 14.4 |
| मयूर विहार | 29.4 | 16.2 |
यह भी पढ़ें- दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा: पहले दिन 4000 पिंक स्मार्ट कार्ड जारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।