Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में 5 जून तक बारिश के आसार, तपन भरी गर्मी से मिलेगी राहत

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 10:29 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, जहां दोपहर या शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    आज भी फिर तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में आज भी गर्मी से राहत संभव।

    2. 3 से 5 जून तक बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

    3. 6 जून से तापमान में वृद्धि, लू चलने के आसार।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तपन भरी गर्मी से दिल्ली-एनसीआर को आज भी राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो दोपहर बाद अथवा शाम के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में आई गिरावट बरकरार रहेगी।

    मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी। शाम या रात के समय तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।

    Heat (7)

    बूंदाबांदी और हवाएं देंगी गर्मी से राहत

    नौतपा के अंतिम दिनों में गर्मी फिर से बेहाल करने लगी है। 28 मई से हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से कुछ राहत दी थी, लेकिन फिर से तापमान में वृद्धि होने से गर्मी परेशान करने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    एक सप्ताह बाद फिर से दिन और रात के तापमान 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गर्मी बढ़ने से बाजारों में रौनक कम होने लगी है। दिनभर मौसम उमस रहने से पसीने से तरबतर रहे। पार्क भी सुने रहे।

    खबरें और भी

    delhi rain (2)

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 से 5 जून तक बारिश होने के आसार हैं। इस बीच 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 6 जून से तापमान में वृद्धि होने से गर्मी फिर से बढ़गी। मौसम साफ होने से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। लू चलने के आसार भी जताए हैं।

    उधर, मंगलवार को सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 99 दर्ज किया गया। इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से संतोषजनक श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।