अपने बर्थडे पर अमित शाह ने दिल्ली वालों को दी बड़ी राहत, जल्द साफ होगी यमुना; तैयार हो रहा मेगा प्लान
यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण संकल्प लेने का आह्वान किया गया है। अमित शाह ने कहा ...और पढ़ें

पानी की जितनी जरूरत उतना ही इस्तेमाल करें
HighLights
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए तीन संकल्प लें।
कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, सीवर कनेक्शन लें।
पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करें, यमुना जल्द साफ होगी।
गौतम मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार के साथ अब जनता की सीधी भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है।
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने राजधानी के लोगों से अपील की है कि केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि आम आदमी के सहयोग से ही यमुना की सफाई पूरी तरह संभव है। कार्यक्रम में अमित शाह भी पहुंचे हैं।
अमित शाह ने क्या कहा?
गृह मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं यमुना की सफाई में रीढ़ की हड्डी साबित होगी। सरकार बनने के एक माह के अंदर ही प्रधानमंत्री ने यमुना सफाई को लेकर दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के साथ बैठक कर लक्ष्य तय कर दिया था। 40 प्रतिशत से अधिक मजल काटने का काम कर चुका है।
9 हजार का प्रोजेक्ट गंदे पानी को शुद्ध करने के और कई हजार करोड़ के पीने के पानी के प्रोजेक्ट रेखा गुप्ता व प्रवेश वर्मा के प्रयास से तैयार हुए।
जल मंत्री दिल्ली वालों से अपनी रोजमर्रा की आदतों में सुधार करते हुए यमुना को फिर से निर्मल बनाने के लिए आगे आने को कहा है।
तीन अहम संकल्प लेने का आह्वान
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल मंत्री ने दिल्ली वालों से तीन अहम संकल्प लेने का आह्वान किया है। पहला संकल्प है कि कूड़ा हमेशा निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि वह नालों से बहकर नदी में न जाए। दूसरा, हर घर में वैध सीवर कनेक्शन जरूर हो, जिससे गंदा पानी सीधे यमुना में गिरने से रुके।
तीसरा और आखिरी संकल्प यह है कि पानी की जितनी जरूरत हो, उतना ही इस्तेमाल करें और इसे बिल्कुल बर्बाद न करें। उन्होंने भरोसा जताया है कि अगर दिल्ली का हर नागरिक इन तीन बातों का सख्ती से पालन करे, तो बहुत जल्द लोगों को एक साफ और स्वच्छ यमुना देखने को मिलेगी।
