धनतेरस पर दिल्ली में लगा भीषण जाम, आनंद विहार में फंसी बसें; घर पहुंचने को बेताब यात्री
दिल्ली में धनतेरस के मौके पर भीषण जाम लगा है, खास तौर पर आनंद विहार बस स्टैंड के पास बसों ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली में धनतेरस पर भीषण जाम की स्थिति।
आनंद विहार बस स्टैंड पर बसों की लंबी कतारें।
यात्री घर पहुंचने की जल्दबाजी में फंसे रहे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में धनतेरस पर भीषण जाम देखने को मिला। आनंद विहार बस स्टैंड के पास बसों की लंबी लाइन लगी है। दीवाली से पहले सभी लोग अपने-अपने घर पहुंचने की जल्दबाजी में हैं।
आनंद विहार बस स्टैंड से हर दिन सैंकड़ों बसें अलग-अलग शहरों के लिए निकलती है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से दीवाली की छुट्टी हो गई है, ऐसे में लोग अपने-अपने घरों पर जाने की आखिरी कोश में जुटे हैं।
दिल्ली की सड़कों पर क्यों लगा जाम?
दिल्ली में जाम के पीछे की एक वजह राष्ट्रीय राजधानी में लागू ट्रैफिक नियम भी है। जिसके मुताबिक बीएस-6 से नीचे की गाड़ियां को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है।
हालांकि त्योंहार की वजह से सटे राज्यों जैसे यूपी और उत्तराखंड के लोग अपने-अपने गांव जाने की कोशिश में है, ऐसे में गाड़ियों की जांच की वजह से बॉर्डर इलाकों में गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है।

इसके अलावा दिल्ली के लोग धनतेरस की शॉपिंग के लिए घरों से निकलें हैं। जिसकी वजह से सड़कों पर जाम और भी ज्यादा बढ़ गया है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।