INDIA Bloc Rally Live: रामलीला मैदान पहुंचा काफिला, मंच पर खरगे-राहुल और अखिलेश; कुछ देर में शुरू होगा संबोधन
Congress Rally Live: दिल्ली में आज विपक्ष की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली कनॉट प्लेस से शुरू होकर मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
-1793525638502_m.webp)
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली आज।
INDIA Bloc Congress Rally Live Updates: राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस की महारैली है। रैली में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल होंगे। Ramlila Maidan Rally को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। रैली का पल-पल का अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें दैनिक जागरण के साथ...
रामलीला मैदान पर पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांदी वाड्रा, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत अन्य दिग्ग्ज नेता भी पहुंचे गए हैं।
कुमारी शैलजा का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, 'आज रामलीला मैदान में लाखों लोगों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ है। राहुल गांधी के नेतृत्व में, पूरे इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं और लाखों समर्थकों ने आज एक गंभीर वादा किया है। हम इस देश में BJP और मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लाए गए हालात को जारी नहीं रहने देंगे। हम इस सरकार को गिरा देंगे; लोगों ने अपना फैसला कर लिया है।'
पूरे देश का मूड बदल रहा: सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, 'लोग दिल्ली में इंसाफ मांगने, डेमोक्रेसी बचाने और वोटों की चोरी रोकने आए हैं। पूरे देश का मूड बदल रहा है। यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ज्ञानेश कुमार ने जो काम किए हैं, वे गैर-कानूनी हैं। उन्हें जाना ही होगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'डेमोक्रेसी में लोग ही राज करते हैं। हम जीतें या हारें, लोगों को सबसे आगे रहना चाहिए। कांग्रेस एक गांधीवादी पार्टी है; हम अहिंसा, प्यार, स्नेह और सबको साथ रखने में विश्वास करते हैं। हम चाहते हैं कि डेमोक्रेसी बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमारे रिपब्लिक की खूबियां- जैसे इलेक्शन कमीशन की निष्पक्षता- बनी रहें।'
Delhi Chalo March: ज्ञानेश कुमार पर से उठा भरोसा: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, '...लोगों का चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार पर से भरोसा उठ गया है। हम नहीं चाहते कि यह आदमी एक गैर-निष्पक्ष साम्राज्य के तौर पर वोटर लिस्ट से 130 मिलियन नाम काटकर भारत का राजनीतिक भविष्य तय करने की कोशिश करे। आपको लोगों को वोट देने का अधिकार देना होगा...'
बीजेपी का सत्ता से जाने तय: अधीर रंजन
इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली में पहुंचे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में दिल्ली में ऐसी रैली कभी नहीं देखी। मुझे ऐसी किसी घटना के बारे में पता नहीं है। शायद यह बहुत पहले हुआ हो। लेकिन अभी के माहौल में, जब BJP सत्ता में है और PM मोदी सरकार में हैं, तो लोगों की भावनाओं की इतनी बड़ी लहर देखना, मैंने अब तक न तो सुना है और न ही ऐसा कुछ देखा है। इससे पता चलता है कि BJP के जाने के दिन तय हो रहे हैं। उनका जाना पक्का होता जा रहा है।
कुछ देर में शुरू होगी मेगा रैली
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, TMC लीडर ममता बनर्जी, RJD लीडर तेजस्वी यादव और दूसरे लोग मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक अपना मार्च शुरू करेंगे। थोड़ी देर में एक मेगा रैली शुरू होगी।
INDIA Bloc Rally: मंच पर राहुल गांधी का इंतजार
रामलीला मैदान में कांग्रेस सहित आईएनडीआईए के विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। ये अलग-अलग राज्यों से आए हैं। लेकिन दोपहर 1 बजे तक मंच खाली रहा। कोई नेता मंच पर नहीं पहुंचा। फिलहाल राहुल सहित बड़े नेताओं का इंतजार हो रहा है।
Congress Rally Live: रैली के लिए निकले दिग्गज नेता
विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता रैली में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं। उनका काफिला रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहा है।
Delhi Chalo March: महारैली पर क्या बोलीं इकरा हसन?
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा, 'जब जनता अपने हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरती है, जब उनका हर इंस्टीट्यूशन से भरोसा उठ जाता है, ठीक इसलिए क्योंकि आपने सिस्टमैटिक तरीके से हर जगह फ्री और फेयर इंस्टीट्यूशन के वजूद को खत्म कर दिया है, तो डेमोक्रेसी में लोगों के लिए यही एकमात्र रास्ता बचता है।' उन्होंने कहा कि यह हमारा फंडामेंटल राइट है। आज, हम सत्ता में बैठे लोगों को दिखाएंगे कि यह मुद्दा सिर्फ पॉलिटिकल पार्टियों तक ही सीमित नहीं है; यह एक ऐसा मुद्दा है जो इस देश के लोगों का है।"
Ramlila Maidan Rally: सांसद राजीव राय का बयान
रामलीला मैदान में 'INDIA' अलायंस की मेगा रैली पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, "वोटों की चोरी से सत्ता पर काबिज होने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि इस देश के लोग जाग चुके हैं। वे जनता की आवाज दबाकर हमेशा सत्ता में नहीं रह सकते। उनका जाना तय है, और यही डर इस डरपोक सरकार को हमारे नेताओं के घरों पर अलग-अलग जगहों पर रेड करने के लिए उकसा रहा है।
INDIA Bloc Rally: लेजर वैली पार्क से किया कूच
दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता लेजर वैली पार्क में एकत्रित हुए और वहां से एक साथ नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया।
रामलीला मैदान में जुटने लगे कार्यकर्ता
रामलीला मैदान में कांग्रेस व विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। कुछ देर बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मंच पर पहुंच जाएंगे।
DCP सेंट्रल रोहित क्या बोले?
विपक्ष ब्लॉक रैली के बारे में DCP सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि हमने पूरे इलाके को 200 से 250 CCTV कैमरों से कवर किया है। ऑर्गनाइजर का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम इस पूरे इलाके की सिक्योरिटी पक्का करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
हरियाणा से निकले कार्यकर्ता
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली में शामिल होने के लिए हरियाणा से कांग्रेस कार्यकर्ता निकल पड़े हैं।
रामलीला मैदान पहुंचेंगे कांग्रेस नेता
विपक्ष की महारौली को लेकर रविवार सुबह ही मल्लिकार्जुन खरगे के घर बाहर हलचल तेज हो गई। कुछ ही देर बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
अलर्ट मोड पर पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त ला एंड ऑर्डर देवेश चंद्र श्रीवास्तव रामलीला मैदान पहुंचे।
10 लाख लोगों के आने का दावा
INDI गठबंधन की ओर से इस रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस के पास 70 हजार लोगों के आने का ही इंटेलिजेंस इनपुट है।
200 से अधिक CCTV कैमरे लगे
दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दिल्ली की सुरक्षा में 4000 पुलिसकर्मी और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
