विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर रेलवे की बड़ी सौगात: दिल्ली से पंजाब, यूपी और बिहार के लिए चलेंगी 5 नई स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:13 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 5 नई विशेष ट्रेनें चलाने और एक मौजूदा ट्रेन की ...और पढ़ें

त्याहारों पर स्पेशन ट्रेनें चलेंगी। जागरण

त्याहारों पर स्पेशन ट्रेनें चलेंगी। जागरण

HighLights

  1. रेलवे ने त्योहारों के लिए पांच नई विशेष ट्रेनें शुरू कीं।

  2. दिल्ली-दानापुर विशेष ट्रेन की अवधि 21 नवंबर तक बढ़ाई गई।

  3. यात्रियों को पंजाब, बंगाल, बिहार, यूपी यात्रा में सुविधा मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली से पंजाब के साथ ही बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को त्योहार के दिनों में यात्रा करने में आसानी होगी। रेलवे ने पांच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा करने के साथ ही पहले से चल रही नई दिल्ली-दानापुर विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ाकर 21 नवंबर तक करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इससे त्योहार के दिनों में घर जाने वाले लोगों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।

4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक

नई दिल्ली-हावड़ा साप्ताहिक विशेष (04052/04051)- नई दिल्ली से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम सवा छह बजे चलेगी। वापसी में हावड़ा से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को मध्य रात्रि 1.40 बजे रवाना होगी।

आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विशेष (04062/04061) -आनंद विहार टर्मिनल से यह विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक दोपहर 12 बजे चलेगी। वापसी में भागलपुर से 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक शाम साढ़े चार बजे प्रस्थान करेगी।

प्रत्येक रविवार को दोपहर 1.55 बजे

योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता साप्ताहिक विशेष (04312/04311)- योगनगरी ऋषिकेश से 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात10.20 बजे चलेगी। वापसी में कोलकाता से 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 1.55 बजे चलेगी।

शाम पौने पांच बजे होगी रवाना

अमृतसर-कोलकाता साप्ताहिक विशेष (04624/04623)- अमृतसर से यह विशेष ट्रेन सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को देर शाम 8.10 बजे चलेगी। वापसी में कोलकाता से 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को शाम पौने पांच बजे रवाना होगी।

अमृतसर-बरौनी साप्ताहिक विशेष (04668/04667)- अमृतसर से चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को देर शाम 8.10 बजे रवाना होगी। वापसी में बरौनी से छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 5.05 बजे चलेगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर घर वापसी बनी चुनौती, ट्रेनों में 'नो रूम', 18 हजार की उड़ान और स्लीपर बसों का किराया छह हजार